प्रथम आईटा (आल इंडिया टेनिस एशोसियेशन) प्रतियोगिता 2025 आप्टिमम टेनिस एकेडेमी,चूनाखान, बैलपड़ाव में 31 मई से होगी प्रारंभ
The first ITA (All India Tennis Association) competition 2025 will start from May 31 at Optimum Tennis Academy, Chunakhan, Bailpadav

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
हल्द्वानी…आज उत्तरांचल दीप कार्यालय, हलदवानी, में प्रथम प्रेस कांफ्रेंस की गई। हर्ष का विषय है कि आप्टिमम टेनिस एकेडेमी,चूनाखान, बैलपड़ाव में पहली बार नेशनल लेवल की स्वर्गीय बी0एस0 रावत समृति मैंस ओपन आईटा प्रतियोगिता (कैश प्राइज रू0 1लाख) तथा स्वर्गीय वेदप्रकाश गुप्ता समृति अंडर-12,अंडर-14 टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन क्रमशः दिनांक 31 मई व 7जून 2025 से किया जा रहा है। आमंत्रित पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए टूर्नामेंट डायरेक्टर डी0एस रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों से मैंस ओपन व सुपर सीरीज में क्रमशः लगभग 100 व 260 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। वार्ता के क्रम को जारी रखते हुए उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में एकेडेमी में वैल मैंटेनंड 6 फल्ड लाइट टेनिस कोर्ट उपलब्ध हैं,चेयर एंपायरस्, फिजियो,आईस बाकस् आदि व्यवस्था पूरी कर ली गयी है। जबकि मौके पर खिलाड़ियो के लिए अंपायरस् व बाल ब्वाय उप्लब्ध रहेंगे। दोनो प्रतियोगिताएं क्रमशः 1 मई से 14 मई तक चलेंगी।
ज्ञातव्य रहे कि टूर्नामेंट उत्तराखंड टेनिस एशोसियेशन, देहरादून के दिशानिर्देशन में खेला जा रहा है। इस प्रतियोगिता के टूर्नामेंट सैकेट्री अविनीश ररस्तोगी, मुरादाबाद हैं व प्रतियोगिता का संचालन संयुक्त रूप से डिस्ट्रिक्ट टेनिस एशोसियेशन, नैनीताल व फैन्स क्लब, मुरादाबाद द्वारा किया जा रहा है। आज की प्रेस कांफ्रेंस में डिस्ट्रिक्ट टेनिस एशोसियेशन, नैनीताल के अध्यक्ष डाक्टर समीर वर्मा व सचिव हेम कुमार पांडेय भी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


