उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान की महानगर सगोष्ठी की गई आयोजित

A metropolitan seminar was organized on Rani Ahilyabai Holkar Birth Tricentenary Year Memorial Campaign at Bharatiya Janata Party office, Civil Lines

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

बरेली…भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान की महानगर सगोष्ठी सिविल लाइन्स भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहां अहिल्याबाई होलकर के जीवन से हम सबको शिक्षा लेनी चाहिए इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी भव्य तरीके से मनाएगी। उसके लिए 31मई तक महानगर में स्मृति अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर जी को धर्म, न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताया। उन्होंने कहा कि वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थी, उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम तक देश के अनेक तीर्थस्थलों का पुनरोधार कराया सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा महिलाओं को भी महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है इसलिए सभी को उनके जीवन के बारे में अवश्य पढ़ाना चाहिए वह भारतीय इतिहास का अद्वितिय अध्याय है। उन्होंने कहा धर्म रक्षति रक्षिता: के वैदिक उदघोष को न केवल जिया बल्कि उसे मूर्त रूप भी दिया जब विदेशी आक्रांता मंदिरों को ध्वस्त कर रहे थे तब अहिल्याबाई जी ने बिना भय व राजनीतिक समर्थन के उत्तर से दक्षिण को पूर्व से पश्चिम तक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का विराट कार्य किया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा महारानी अहिल्याबाई होलकर के बारे में जन-जन तक इतिहास के बारे में पहुंचना चाहिए जिससे उनके जीवन के बारे में सभी लोग जान सके औरआज का भव्य काशी विश्वनाथ धाम उसी मंदिर का स्वरूप है अहिल्याबाई ने अपने संसाधनों से वर्ष 1777 से 1780 के बीच बनवाया था हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए पूरे मनोयोग से समर्पित हो जाना चाहिए। अहिल्याबाई होल्कर जी को भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का कार्य किया और नारी सशक्तिकरण की दिशा में अनेको कार्य किये।
महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी। महिलाएं महारानी होल्कर जी के आदर्श पर चलकर देश की सत्ता में भागीदार बने। महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी के शौर्य त्याग, सेवा व समर्पण के भाव को सभी के मन मस्तिष्क में डालना है। उन्होंने सभी को अहिल्याबाई जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवाहन किया। महानगर सगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल कुमार एडवोकेट, एस सी/एस टी आयोग सदस्य उमेश कठेरिया, गुलशन आनंद,डॉ सी पी एस चौहान, पंडित रामगोपाल मिश्रा,नीलम जेठा, प्रभु दयाल लोधी, बंटी ठाकुर, डॉ तृप्ति गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, जेपीएस पाल, सूर्यकांत मौर्य, राजकिशोर कश्यप, योगेश कुमार, अमन सक्सैना, संजीव शर्मा, एवं समस्त महानगर, पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद गण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button