बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने जयपुर में मंत्रियों से की मुलाकात क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बायतु/बालोतरा:

पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने जयपुर में शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

कैलाश चौधरी ने शिक्षा, पंचायती राज और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर क्षेत्र की जमीनी हकीकत से मंत्रियों को अवगत कराया तथा इन मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की धीमी गति जैसे विषयों पर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया।

मुलाकात के दौरान बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई भी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार संबंधित विषयों पर शीघ्र कार्यवाही कर जन अपेक्षाओं के अनुरूप समाधान करेगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button