अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना फरधान पुलिस द्वारा चोरी के 07 बण्डल तार व 01 अदद कार बरामद कर 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

* जनपद खीरी दिनांक 15.05.2025*

*थाना फरधान पुलिस द्वारा चोरी के 07 बण्डल तार व 01 अदद कार बरामद कर 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया*

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान के नेतृत्व में आज दिनांक 15.05.2025 को थाना फरधान पुलिस द्वारा चोरी के 07 बण्डल तार व 01 अदद कार बरामद कर 04 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

*संक्षिप्त विवरण:-* अवगत कराना है कि आज दिनांकः 15.05.2025 को थाना फरधान की पुलिस द्वारा चेकिंग/गस्त के दौरान उक्त घटना में अभियुक्तगण 1. कमलेश पुत्र राम गोपाल नि0 ग्राम अमकोटवा थाना को0 सदर खीरी 2. प्रदीप पुत्र राम सागर नि0 ग्राम अमकोटवा थाना को0 सदर खीरी, 3. दुर्गेश भार्गव उर्फ अंकित पुत्र राम सागर नि0 ग्राम रुखिया थाना खीरी जिला खीरी व 4. पुष्प कुमार वर्मा पुत्र त्रिभुवन लाल वर्मा निवासी ग्राम रुखिया थाना खीरी जिला खीरी को चोरी के 07 बण्डल तार के साथ 01 अदद कार डिजायर वाहन से बेचने हेतु ले जाते हुए ग्राम बौठा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि यह तार अभियुक्तगण द्वारा मैलानी थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार के पास से काम करने के दौरान चोरी किया था। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 182/2025 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है तथा कार का अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0एक्ट में सीज कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*

1.कमलेश पुत्र राम गोपाल निवासी ग्राम अमकोटवा थाना कोतवाली सदर खीरी

2.प्रदीप पुत्र राम सागर निवासी ग्राम अमकोटवा थाना कोतवाली सदर खीरी

3.दुर्गेश भार्गव उर्फ अंकित पुत्र राम सागर निवासी ग्राम रुखिया थाना खीरी जिला खीरी

4.पुष्प कुमार वर्मा पुत्र त्रिभुवन लाल वर्मा निवासी ग्राम रुखिया थाना खीरी जिला खीरी

*बरामदगी का विवरणः-*

चोरी के 07 बण्डल तार

01 अदद डिजायर कार (चोरी के तार को ले जाते हुए)

*आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-*

*अभियुक्त दुर्गेश भार्गव उर्फ अंकित उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0 223/2023 धारा 394/411 भादवि थाना व जनपद खीरी।

2.मु0अ0सं0 373/2021 धारा 323/504/506 भादवि थाना व जनपद खीरी।

3.मु0अ0सं0 204/2024 धारा 379/411/413/414 भादवि थाना नीमगांव जनपद खीरी।

4.मु0अ0सं0 85/2024 धारा 380/411/413/414 भादवि थाना मितौली जनपद खीरी।

5.मु0अ0सं0 218/2024 धारा 379/411/413/414 भादवि थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी।

6.मु0अ0सं0 182/2025 धारा 317(2) बीएनएस थाना फरधान जनपद खीरी।

*अभियुक्त पुष्प कुमार वर्मा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0 298/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना व जनपद खीरी।

2.मु0अ0सं0 1043/2023 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी।

3.मु0अ0सं0 182/2025 धारा 317(2) बीएनएस थाना फरधान जनपद खीरी।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*

1.उ0नि0 देवेन्द्र राम थाना फरधान जनपद खीरी।

2.हे0का0 भूपेन्द्र मौर्या थाना फरधान जनपद खीरी।

3.का0 शिवम शर्मा थाना फरधान जनपद खीरी।

4.का0 रिंकू पाल थाना फरधान जनपद खीरी।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button