देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा-पुंज थे पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत:-बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संह सयोंजक गणपत बांठिया ने असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा-पुंज, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, देश के पूर्व उप राष्ट्रपति, ‘राजस्थान गौरव’ परम श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत जी की पुण्यतिथि पर ‘श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मृति स्थल’ पर श्रद्धेय बाबोसा को कृतज्ञतापूर्वक नमन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संह सयोंजक गणपत बांठिया ने कहा कि
राष्ट्रोत्थान और जन-कल्याण हेतु समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन सदैव हम सभी को माँ भारती की सेवा हेतु कर्तव्य पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा।उन्होंने ने कहा कि देश मे काम के बदले अनाज योजना, अंत्योदय योजना के प्रणेता पूर्व राष्ट्रपति एवं राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व भैरोें सिंह शेखावत ही ऐसे नेक कार्य कर सके।
उन्होंने ने उनको याद करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के साथ जनसंघ के नेता पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ वार्ता करते व उनके भाषणों को सुनने के जन सैलाब उमड़ता था। अकाल के उस भयानक दौर में पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए थे।उन्होंने ने कहा कि शेखावत आम जन मानस के दुखों को अपना दुख मानकर उनकी सेवा की थी।उन्होंने ने कहा कि राजस्थान के पूर्व सीएम भैरोसिंह शेखावत भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। राजनीति में उनके कई विरोधी थे, लेकिन कोई भी उनका शत्रु नहीं था। शेखावत खुद कहते थे कि वह दोस्त बनाने में विश्वास रखते हैं ना कि दुश्मन बनाने में।राजस्थान के एक ऐसे मुख्यमंत्री जो जनता के बीच
बाबोसा कहलाए। उनकी राजनीति के विरोधी भी कायल थे।उन्होंने ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत ने विपरीत समय में  भी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और उसके विजन को जनता  तक पहुंचाने का काम किया था उन सपनों को साकार करते हुए, भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button