खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

कोटकासिम पंचायत समिति को मिली नई प्रधान संता देवी ने संभाला कार्यभार

पूर्व प्रधान विनोद कुमारी सागवान के निलंबन के बाद हुई नियुक्ति

 

कोटकासिम (खैरथल-तिजारा), जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट:

कोटकासिम पंचायत समिति की पूर्व प्रधान विनोद कुमारी सागवान के निलंबन के बाद सोमवार को संता देवी ने नई प्रधान के रूप में पदभार ग्रहण किया। समारोहपूर्वक आयोजित इस कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व विधायक राम हेत सिंह यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भडाना, जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी, पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु एवं प्रेरक वक्ता (गुरुदेव भास्कर) भारद्वाज, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, मुकेश सैनी, बाबा वेद पंडित मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह जांगिड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास यादव, पूर्ण सिंह झाबुला, पूर्व प्रधान सुनीता, गुरदयाल प्रधान, करण सिंह, विजय कुमार भगवानाराम, बाबूलाल यादव, सुरेश कुमार, धर्मपाल यादव राम, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह, अनिल गुप्ता, रामपत मेघवाल, संजय यादव रामहेर, प्रवीण, धर्मचंद गुरुजी, उमेश सरपंच (हरसौली) आशीष सरपंच, टीकाराम सरपंच, मुन्ना एमपीएस सुधीर एमपीएस, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार,बालाराम कालू पटेल, चंदन पटेल, छगन लंबरदार, रोहतास, मिंट अशोक कौशिक, गजराज, श्याम लाल, सुंदरलाल अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवनियुक्त प्रधान संता देवी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनसहयोग से ही पंचायत समिति को मजबूती दी जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने नई प्रधान से विकास कार्यों में गति लाने की अपील की और अपेक्षा जताई कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button