जोधपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री नवकार जैन सोसाइटी ने किया विश्व शांति नवकार जाप

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर 11 मई 025 श्री नवकार जैन सोसाइटी ने किया विश्व शांति नवकार जाप । देश रक्षा सैन्य जवानों की दीर्घायु विजय कि प्रार्थना की। श्रीनवकार जैन् सोसाइटी के तत्वाधान में प्रार्थना स्तुति व विश्व शांति नवकार महामंत्र जाप तथा देश रक्षा सैन्य जवानों की दीर्घायु विजय की प्रार्थना की गई। सोसाइटी प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया विश्व शांति नवकार जाप की कड़ी में पाल रोड़ स्थित 121 शंकर नगर पीपली चौराहा के पास भारतीय बिल्डिंग मेटेरियल के पिछे वाली गली मे श्रावक दशरथमल नरेश कुमार सुराणा निवास स्थान पर आयोजित किया गया तथा देश व समाज व विश्व कल्याण के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो तथा देश रक्षा सैन्य जवानों की दीर्घायु विजय की विश्व शांति प्रार्थना की गई। श्रावक गौतम सिंघवी गोपाल भंडारी हरीश सिंघवी राजशेखर भंडारी केवलचंद धारीवाल जितेन्द्र वैदमुथा अशोक कटारिया दिलीप नाहर भुपेन्द्र मेहता राकेश सिंघवी कांतिलाल विक्रम जैन विकास कुंभट नरेश सुराणा धनजी भाई विनायका आदि कई सदस्यों द्वारा नवकार महामंत्र से विश्व कल्याण प्रार्थना की गई । अध्यक्ष गोपाल भंडारी विनायकिया ने बताया श्रीनवकार सोसाइटी के सानिध्य में महिने में दो बार विश्व शांति नवकार महामंत्र जाप अलग अलग घरों मे सुबह 7:30 बजे से 8.30 बजे तक तथा माह के तीसरे रविवार को जीवदया कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। विनायकिया महेंद्र बोहरा ने बताया समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने अनुमोदना करते परमात्मा से प्रार्थना कि सोसाइटी देवगुरु धर्म की कृपा से इसी प्रकार विश्व शांति व जीवदया के क्षैत्र मे उत्तरोत्तर प्रगति करते रहे। विनायकिया ने बताया सोसाइटी की ओर से विश्व शांति उद्देश्य को लेकर ज्यादा से ज्यादा प्रार्थना स्तुति व नवकार महामंत्र जाप तथा जीवदया करने व करवाने का लक्ष्य एवं आसपास धर्मानुरागीयों को साथ मे लाने का अनुरोध किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button