उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
जिम्मेदारों की मिलीभागत से नही रुक रहा मनरेगा भ्रष्टाचार
- *खेसरहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनके गांव में की हकीकत* *जेसीबी से काम के सहारे मालामाल बनके गांव के ग्राम प्रधान* *भ्रष्टाचार छिपाने हेतु सुविधा शुल्क देकर अपना गुणगान करवा रहा ग्राम प्रधान* *-जिम्मेदारों की चुप्पी से भ्रष्टाचारियों के हौंसले बुलन्द*

सचिन कुमार कसौधन
मो0- 7565022591
सिद्धार्थनगर- सरकार भले ही जीरो टॉलरेंस का ढिंढोरा पीट रही है परन्तु भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार का नया – नया रास्ता अख्तियार कर भ्रष्टाचार को लगातार अंजाम दे रहे हैं। विकासखंड खेसरहा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बनके गांव में मनरेगा योजना अंतर्गत फिर भी मनमानी तरीके से रजिस्टर मे श्रमिको की हाजिरी लगायी जा रही है।
प्राप्त समाचार अनुसार – ग्राम पंचायत बनके गांव में JCB का कार्य करवाए जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मीडिया टीम ने ग्राम पंचायत बनके गांव में इस ग्राम पंचायत में नाला सफाई कार्य चाहे पोखरा सुंदरीकरण कार्य सब में जे सी बी से कार्य कराया जा रहा है। सचिव जेई (तकनीकी सहायक ) के मिलीभगत होने से मनमानी तरीके से कागजों में श्रमिकों की हाजिरी लगाई जा रही हैं।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गरीबों को रोजगार प्रदान हेतु बनी मनरेगा योजना जनपद में जिम्मेदारों के ऐशो आराम की योजना बन कर रह गयी हैं और पूरे जनपद में मनरेगा योजना में लूट मची है। बीते दिन इसी ग्राम पंचायत बनके गांव में मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी/खंड विकास अधिकारी खेसरहा की संलिप्तता से प्रधान एवं रोजगार द्वारा उच्च अधिकारियों के आंखों में धूल झोंक कर सरकारी धन को अपना माल समझकर लूटने की कोशिश मे तनिक भी परहेज नहीं किया जा रहा है। मीडिया के माध्यम से मामले को विभाग को संज्ञानित करने के बाद भी फर्जी चल रही हाजिरी को विभाग रोक नहीं पा रहा है। इसके बाद फिर सरकारी धन के बंदरबांट का खेला प्रारम्भ होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेसरहा ब्लाक मे तैनात खण्ड विकास अधिकारी कार्यवाही करने के बजाय बौखलाहट मे समाचार पत्रों की रैंकिंग करते है।

Subscribe to my channel


