उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

एडीजी गोरखपुर द्वारा कमिश्नर व डीआईजी बस्ती के साथ कोतवाली थाना परिसर में “पिंक बूथ / परिवार परामर्श केन्द्र” का किया गया उद्घाटन

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती।आज मंगलवार को एडीजी जोन गोरखपुर डॉ0 के एस प्रताप कुमार द्वारा कमिश्नर श्री अखिलेश कुमार सिंह व डीआईजी बस्ती श्री दिनेश कुमार पी. के साथ थाना कोतवाली, जनपद बस्ती परिसर मे “पिंक बूथ/परिवार परामर्श केन्द्र” का फीता काटकर व नारियल फोड़कर भव्य उद्घाटन किया गया । उक्त अवसर पर एडीजी जोन गोरखपुर ने कहा कि यह पहल महिलाओं की सुरक्षा और समाज में सामंजस्य की भावना को बढ़ावा देगी तथा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है । सर्किल स्तर पर स्थापित पिंक बूथ/ परिवार परामर्श केंद्र प्रारम्भ हो जाने से अब महिलाओं को जिला मुख्यालय तक नही आना पड़ेगा ।अब वह सर्किल स्तर पर स्थित पिंक बूथ/परिवार परामर्श केंद्र पर पहुचकर महिला पुलिस अधिकारी को बिना किसी झिझक के अपनी समस्या( घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न संबंधी अपराध आदि) बता सकेंगी जिसका शीघ्र निस्तारण हो सकेगा और परिवार को बिखरने से बचाया जा सकेगा।

     डीआईजी बस्ती ने बताया कि जनपद स्तर पर पहले मात्र एक परिवार परामर्श केंद्र था जिसके माध्यम से घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न महिला संबंधी अपराध आदि का काउंसलिंग के माध्यम से निराकरण किया जाता था । जिसमें पूरे जनपद से एक ही स्थान पर महिलाओं के आने के कारण काफी समस्याएं आती थी तथा समस्याओं के निस्तारण में काफी समय लगता था किंतु अब प्रत्येक सर्किल स्तर पर पिंक बूथ/परिवार परामर्श केन्द्र प्रारम्भ हो जाने से उनकी घरेलू विवादों को बिना मुकदमा दर्ज कराये कॉउंसलिंग कर आपसी सुलह समझौते के माध्यम से यथाशीघ्र निस्तारित किया जायेगा। उक्त पिंक बूथ में महिला पुलिस अधिकारियो/ कर्मचारियों की नियुक्ति कर उन्हें सरकारी वाहन उपलब्ध कराया गया है। पिंक बूथ पर बिजली, पानी,पंखा, शौचालय, फर्नीचर,काउंसलिंग हाल, सीसीटीवी आदि की व्यवस्था की गई है। जहां पर पीड़ित महिलाये महिला पुलिस अधिकारी को बेहिचक अपनी समस्या आसानी से बता सकेंगी,जिसका काउंसलिंग के माध्यम से शीघ्र निस्तारण किया जा सकेगा। सरकारी वाहन के माध्यम से यह मिशन शक्ति अभियान के तहत बीट में जाकर महिलाओ को सरकारी योजनाओं, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरो 1090, 181, 112,102,108, 1076 आदि के संबंध में उन्हे जानकारी प्रदान कर जागरूक करेंगी। महिला पुलिस कर्मियों को संवेदनशीलता और सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए । अगले चरण में जनपद सिद्धार्थनगर व संत कबीर नगर में भी पिंक बूथ/ परिवार परामर्श केंद्र प्रारंभ कराया जाएगा।

   स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं ने इस पहल का स्वागत किया तथा विश्वास जताया कि इससे उन्हें एक सुरक्षित एवं सहायक मंच मिलेगा ।

             इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रवीश कुमार गुप्ता,पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन , अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, तथा अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button