लोकेशन=सलेहा।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
ऐसा ही एक मामला सलेहा उ. मा विद्यालय में जबसे हरिराम शर्मा प्राचार्य पद पर पदस्थ हुए तबसे संकुल के सभी विद्यालयों में भारी अनियमिताएं देखने को मिल रही है
सलेहा संकुल प्राचार्य हरीराम शर्मा के संरंक्षण में संकुल सलेहा अन्तर्गत पूरे विद्यालयों में अनियमिताएं चल रही है संकुल के अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने हैं।और पहुंच गए तो टाइम पास करके चले जाते है सलेहा कि चाय पान कि दुकानों में राजनीति करते देखे जाते है सूत्रों कि माने तो सलेहा प्राचार्य हरीराम शर्मा के संकुल अन्तर्गत के सभी विद्यालयों से बच्चे एडमिशन कटा कटा कर प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने लगे हैं। कई शिक्षक विद्यालय के समय में शराब पैकारी में बैठे जाम लड़ाते देखे जाते है हरीराम शर्मा जाति वादी के पक्षधर बताएं जाते हैं। इसी तरह का मामला बछरवारा विद्यालय का सुर्खियों में छाया है जहां मदन मोहन शर्मा एवं लक्ष्मीकांत कांत का विद्यालय आने जाने का कोई समय नहीं है और देरी से पहुंचकर बाहर कुर्सी डालकर गप्पे लड़ाते हैं
सूत्रों कि माने तो प्राचार्य हरीराम शर्मा के पुत्र जिसके ऊपर अपराध दर्ज है एवं बगैर डीएड बीएड के बनाया अतिथि शिक्षक।इसी प्रकार हरीराम शर्मा की सगी सरहज अतिथि शिक्षक पद पर बछरवारा विद्यालय में पदस्थ थीं जो बछरवारा विद्यालय में कभी नहीं आई।और उक्त विद्यालय में पदस्थ शिक्षक मदनमोहन शर्मा और हरीराम शर्मा ने फर्जी तरीके से
राशि मंजूर कर आहरण की ।
सूत्रों कि माने अगर इनके द्वारा किए सभी कार्यों की सही ढंग से जांच कराई जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।