ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में मानसिक रूप से कमजोर बच्चा लापता : पुलिस ने 5 घंटे में सीसीटीवी फुटेज से बिलासपुर से ढूंढा परिवार को सौंपा

संवाददाता अरुण शर्मा भिवाड़ी

 

भिवाड़ी : भिवाड़ी पुलिस ने खुशी-9 अभियान के तहत एक लापता नाबालिग को महज 5 घंटे में ढूंढ निकाला। 11 वर्षीय नीरज 24 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अरावली विहार सेक्टर 9 से लापता हो गया था।

बच्चे की मौसी रजनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नीरज का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। लापता होने के समय उसने क्रीम रंग की टी-शर्ट और काला पाजामा पहना हुआ था।

पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। रूट मैपिंग के जरिए बच्चे का पता लगाया गया। 25 अप्रैल को नीरज को हरियाणा के बिलासपुर से बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा 1 से 30 अप्रैल तक चलाए जा रहे गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के विशेष अभियान के तहत की गई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button