देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी के विभिन्न जगहों पर आज पहलगाम हुए आतंकवादी हमले के विरोध भारतीय नागरिकों की शहादत पर कैंडल जलाकर तो कहीं कैंडल मार्च करके दुख मिश्रित क्रोध व्यक्त किया गया। भिवाड़ी की कॉसमॉस ग्रीन सोसाइटी, कैपिटल ग्रीन, एवं आशियाना तरंग के सभी नागरिकों ने पहलगाम में हुए हमले में घायल भारतीयों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, वहीं शहीद हुए लोगों के प्रति कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आशियाना तरंग के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भगत सिंह की पूरी टीम ने एवं निवासियों ने 2 मिनट का मौन रखा तथा सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी, साथ ही घायलों के स्वस्थ होने की कामना की।

Subscribe to my channel

