अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

नवागत थानेदार को चोरों ने दी खुली चुनौती एक ही रात में तीन घरों को बनाया निशाना

चोरी की घटनाएं पुलिसिया गश्त की खोल रहीं पोल

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

     बस्ती -जनपद में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे जनता में दहशत का माहौल है। तेज तर्रार थानेदारों के आने-जाने के बावजूद चोरों पर लगाम नहीं लग पाया है। चोर नए-नए तरीकों से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है।

    प्राप्त समाचार के अनुसार – कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक नहीं, तीन-तीन घरों को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नकदी, जेवर और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। महुवारी गांव में दिगन्त कुमार के घर से चोरों ने गले की चेन, कान की बाली, तीन जोड़ी पायल, एक अंगूठी और ₹2,000 नकद पार कर दिए, इसी तरह, नरोत्तमपुर गांव में राम कुबेर उपाध्याय के घर से ₹15,300 नकद और सोने की बाली चोरी हो गई, जबकि राम सुरेश चौधरी के घर से चोर पांच कीमती बर्तन उठा ले गए। पीड़ितों ने तत्काल थाना कप्तानगंज में सूचना दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई पीड़ितों ने चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जनता में दहशत का माहौल है, लोग अपने घरों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। जनता पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है, लोगों का कहना है कि पुलिस को चोरों पर लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। नवागत थानेदार सुनील गौड़ के सामने पूर्व हुए घटनाओं का पर्दाफाश करने की पहले से कई चुनौतियां मौजूद हैं, और अब चोरों ने एक ही रात में कई घरों में चोरी कर उन्हें खुला चैलेंज दिया है जिससे पुलिस पर दबाव बढ़ गया है और उनसे जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।चोरी की घटनाओं से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है, जनपद में चोरी की घटनाएं और पुलिस को चोरों पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ी चुनौती हैं जनता का पुलिस पर विश्वास बहाल करने के लिए पुलिस को चोरों पर लगाम लगानी होगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की तीनों घटनाओं में कप्तानगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है व घटना के त्वरित अनावरण हेतु आवश्यक हर कदम पुलिस उठा रही है ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button