सिद्धार्थनगर।मुकामी प्रभारी निरीक्षिका भाग्यवती पांडेय को पुलिस विभाग द्वारा सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा शनिवार को लखनऊ के आयोजित समारोह में एवार्ड देकर कुल 26 कर्मियों को सम्मानित किया गया।
एवार्ड पाने वालों में पूरे प्रदेश से 26महिला पुलिस कर्मी व अधिकारी शामिल हैं। उन 26कर्मियों/अधिकारियों
में पथरा बाजार थाना पर तैनात प्रभारी निरीक्षिका भाग्यवती पांडेय शामिल हैं,जो गोरखपुर जोन की एक मात्र निरीक्षिका है। श्रीमती पांडेय वर्ष 2012 की उपनिरीक्षक तथा वर्ष 2022मे निरीक्षक हुई है।जिनका कार्यकाल सराहनीय व साहसिक रहने के बदौलत
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार द्वारा एवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। सम्मानित किए जाने पर इनके परिजनों,सगे संबंधियों तथा शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इन्हें एवार्ड से सम्मानित किए जाने पर परिजनों के अलावा मुकामी थाना के पुलिस कर्मियों तथा क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों ने बधाई दिया।