उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
विश्व मजदूर दिवस पर गोला खीरी में भव्य आयोजन
राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा 11 सूत्रीय मांगपत्र

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
गोला खीरी दिनांक 18/04/2025 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विश्व श्रम/मजदूर दिवस दिनांक 1 मई 2025 को सुबह दिन के 10 बजे से सांयकाल 4 बजे तक स्थान नशरुद्दीन विलोबी मेमोरियल हॉल के प्रांगण टीन सेट के नीचे धूम धाम से मनाया जायेगा। भारत की गरीबी बेरोजगारी भ्रष्ट्राचार ठेकेदारी प्रथा जड़ से खत्म करने के लिय जिला अधिकारी खीरी के माध्यम से 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्य न्यायधीश सर्वोच्च न्यायालय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा जाएगा। भारत के 40 करोड़ मजदूर मिस्त्रियों, 16 करोड़ वैज्ञानिक विश्वकर्मा, भारत के 35 लाख ग्राम पंचायत सदस्यों,अति पिछड़े अति दलित ऐसी पचास जातियां जो भारत में अलग थलग पड़ी है। 14 करोड़ किसानों, अधिवक्तों, खुदरा व्यापारी, पत्रकार बंधुओं, की दीन दशा पर गहन विचार विमर्श किया जायेगा। भारत को आजाद हुए लगभग 76 वर्ष हो चुके लेकिन अब तक न तो मजदूर, मिस्त्रियों की मजदूरी बढ़ाई गई है और न ही अब तक सभी विभागों में पोस्टिंग की गई है। बड़ी संख्या में मजदूर दिवस में मनरेगा मजदूर मिस्त्री, ग्राम पंचायत सदस्य, अति पिछड़े अति दलित ऐसी पचास जातियों के लोग, अधिवक्ता, पत्रकार बंधुओं, किसान भाग लेंगे।

Subscribe to my channel


