उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता एक सरकारी नौकरी देने की मांग

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती । मंगलवार को निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष संगठन संदीप कुमार निषाद ने शीलम निषाद के परिजनों के साथ DM को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महादेवा ‘ पचौड़ा’ निवासिनी शीलम निषाद की हत्या, शव को गैर जनपद फेंक देने के मामले मे दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई, आपराधिक धाराआंे को बढाये जाने के साथ ही दुःखी परिवार को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता और परिजनों को एक सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग किया।

ज्ञापन देेने के बाद निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष संगठन संदीप कुमार निषाद ने बताया कि शीलम निषाद घर की कमाऊ बेटी थी और बस्ती के मड़वानगर में किराये का मकान लेकर परिवार के भरण पोषण के लिये कार्य करती थी। उसके माता-पिता काफी गरीब और वृद्ध है। उसकी 5 बहनें हैं जिसमें से 3 की शादी नहीं हुई है, एक छोटा भाई है। कहा कि परिवार को आर्थिक सहायता दिया जाना आवश्यक है। शीलम निषाद की माता इन्द्रावती देवी, पिता राजकरन, विनय, सुधा देवी, बहन रूचि निषाद आदि ने न्याय की मांग करते हुये कहा कि शीलम निषाद की तीन लोगों ने मिलकर गत 26 फरवरी को क्रूर हत्या कर दिया, उसका शव बलरामपुर जनपद के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनांे आरोपियों बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के लिदबा चक्का चौराहा निवासी सुनील ठाकरे, गौर थाना क्षेत्र के रानीपुर बाबू निवासी रामगोपाल और बलुआ चौबे निवासी जवाहरलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनका परिवार घोर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

शीलम निषाद हत्या काण्ड मामले में ज्ञापन देेने वालों में निषाद पार्टी के अशोक निषाद, बब्लू राना, अली हसन, अनिल निषाद, विनय निषाद, आर्यन कश्यप, सुजीत गौतम, सुरजीत निषाद, लुद्दी निषाद, जगराम निषाद, सन्तोष आदि शामिल रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button