उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

फोरलेन पर पलटी आटो हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा ने पहुंचाया अस्पताल 

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

कप्तानगंज बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह मुंडेरवा से अयोध्या लौट कर जा रही आटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें रासलीला टीम के लोग सवार थे। हादसे में महिला कलाकार समेत 10 लोगों को चोटें आई।जिन्हें उपचार के लिए हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा द्वारा कार से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर महराजगंज चौकी पुलिस के अलावा डायल हंड्रेड की टीम मौके पर पहुंची।

घटना सुबह 10 बजे हरैया के बिहरा के समीप की बताई जा रही है बताया जाता है कि छुट्टा पशु को बचाने के चलते बस्ती से अयोध्या जा रही आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। आटो में सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। सूचना पर घायलों के लिए फरिश्ता बन कर पहुंचने वाले हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा पहुंचे और अपनी कार से घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची घायलों की पहचान 26 वर्षीय महिला नंदनी दूबे पुत्री अजय दुबे निवासी चिलबिला प्रतापगढ़, पप्पू दुबे 2 वर्ष पुत्र अजय दुबे के अलावा राम तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी और कृष्णा तिवारी 16 पुत्र दिनेश तिवारी निवासी नवाबगंज थाना नवाबगंज जनपद गोंडा, अविनाश गोस्वामी 32 पुत्र दया प्रसाद गोस्वामी निवासी अयोध्या, शिवा 15 पुत्र रामबाबू निवासी में बैसुई थाना मछरेहटा जिला सीतापुर, हेमंत झा 17 पुत्र त्यागी झा निवासी अयोध्या, गुड्डू तिवारी 28 चेला स्वर्गीय महंत जय रामदास निवासी अयोध्या, सचिन दुबे 14 पुत्र ननके निवासी नवाबगंज गोंडा, धीरज पुत्र चुन्नू निवासी दुर्गापुर थाना पीपरपुर जिला अमेठी व आटो चालक इंद्रजीत 40 पुत्र रंजीत निवासी मुण्डेरवा जिला बस्ती

घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। जिसमें राम तिवारी, नंदनी दुबे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रमोद ओझा द्वारा लगातार सड़क हादसे में घायलों की मदद की जा रही है जिसके चलते हर जुबान पर प्रमोद ओझा के नेक कार्य की चर्चा रहती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा अभय सिंह ने बताया कि प्रमोद ओझा द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दो गंभीर थे जिन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button