अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

हत्या मामले में सरदार सेना ने किया दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांगः सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती। सोमवार को सरदार सेना के जिला महासचिव सुधाकर चौधरी और अखिलेश प्रजापति के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि छावनी थाना क्षेत्र के मझौआ दूबे निवासिनी अर्चना वर्मा के पति शोभाराम वर्मा की गत हत्या कर दी गई। 29 जनवरी 2025 को उनकी लाश मलौली गोसांई बाजार के निकट से बरामद हुई। 1 फरवरी को छावनी थाने पर तहरीर देकर अर्चना वर्मा ने पति के हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग किया गया किन्तु पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया।

ज्ञापन देने के बाद सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल ने मांग किया कि अर्चना वर्मा के पति शोभाराम वर्मा हत्यारोें को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफांस कराते हुये पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाय।

इसी कड़ी में सरदार सेना के संरक्षक सुरेन्द्र चौधरी ने गर्मी को देखते हुये नहरों में पानी छोड़ने और आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिये ब्लाक स्तर पर फायर बिग्रेड गाडियों की व्यवस्था कराने की मांग किया।

ज्ञापन सौंपने वालांें में मुख्य रूप से राजकुमार वर्मा छात्र नेता, शिव प्रताप वर्मा, विजय, पवन, संदीप निषाद, राजेश चौधरी ,प्रदीप यादव, सुधाकर चौधरी, सुरेंद्र चौधरी उर्फ राजा भैया, अखिलेश प्रजापति, राजेंद्र, सर्वेश, आकाश, पुष्कर, अर्चना वर्मा, मालती देवी, साहब राम वर्मा, सुदामा देवी, प्रदीप शर्मा, मनोज वर्मा, रामतौल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, प्रेम चौधरी, सनी चौधरी, गीत देवी के साथ ही पीड़ित परिवार के लोग शामिल रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button