बाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री बाड़मेर जैन खरतरगच्छ दादा श्री जिनकुशल सूरी ट्रस्ट की रात्रिकालीन बैठक में चुनाव

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
*श्री बाड़मेर जैन खरतरगच्छ दादा श्री जिनकुशल सूरी ट्रस्ट,बालोतरा के ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टियों की रात्रि को मीटिंग हुई जिसमें पूर्व ट्रस्टी किशनलाल छाजेड़ ने बताया कि ट्रस्ट की मीटिंग में सर्वसम्मिति से गौतमचन्द जी बोथरा (मोखाब वाले) को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया फिर सभी ट्रस्टियों ने सर्वसम्मिति से उपाध्यक्ष पद पर पुरूषोतम जी धारीवाल (पदम प्रभु) सचिव प्रकाशचन्द जी मेहता सहसचिव अमृतलाल जी मालू और कोषाध्यक्ष पद पर मिश्रीमल जी बोहरा (भियाड़ वाले) को बनाया गया इससे पहले 23/3/2025 को कुशलनगर उपासरे में आम मीटिंग हुई थी उसमें 6 ट्रस्टी चुने थे जिसमें मांगीलाल जी मालू महेंद्र जी छाजेड़ अनिल जी बोथरा राजेन्द्र (छतरी) दिनेश जी धारीवाल मनोज जी सेठिया सभी सर्वसम्मिति से ट्रस्ट मंडल में भेजे गए थे ट्रस्ट मंडल का कार्यकाल 3 साल चलता है*

Subscribe to my channel


