देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा होली स्नेह मिलन एवं नववर्ष के स्वागतम का *फेलोशिप* का विशेष आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा होली स्नेह मिलन एवं नववर्ष के स्वागतम का *फेलोशिप* का विशेष आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। कौशल रेजिडेंसी रिसॉर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अशोक सुराणा ने होली के प्रेम भरे रंगों के साथ सभी को शुभकामना देते हुए सब के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। पूर्व सह प्रांतपाल ओम बांठिया ने कहा कि जिंदगी की हर क्षण में मुस्कुराते रहे, व्यस्त रहें साथ में मस्त रहें ,जिंदगी में हम दूसरों से खुशियां एवं मान सम्मान पाना चाहते हैं तो, दूसरों को भी मान सम्मान एवं खुशियां देंवे, सेवा हमारा कर्तव्य बने एवं सेवा के संस्कारों के साथ हम राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का लक्ष्य रखें। सचिव संजय सिधवी ने नव संवत्सर वर्ष चैत्र शुक्ल एकम के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए, रोटरी के सभी कार्यों में सब के योगदान से कार्य करते रहने का विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व सह प्रांतपाल डॉक्टर संतोष सिंह शिवनानी ,माणक चोपड़ा, डॉक्टर खुशाल खत्री ,सुरेश श्री श्रीमाल, पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल कवाड़, कैलाश गर्ग, संपत भंडारी,कमलेश गोलछा, राजेश सिंहल, राजेश श्रीमाली,भावी अध्यक्ष पवन गर्ग, हितेंद्र छाजेड़ के साथ ही बड़ी संख्या में क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया। आयोजित सांस्कृतिक समारोह में मेघा गौड के नेतृत्व में विभिन्न आयोजन रखे गए, साथ ही मनोरंजन की दृष्टि से सभी के लिए विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें क्लब के सदस्यों ने महिलाओं बच्चों ने उत्साह के साथ में भाग लिया, विजेताओं को पुरस्कार किया गया। क्लब अध्यक्ष अशोक सुराणा ने बताया कि प्रोजेक्ट डायरेक्टर उपाध्यक्ष मनीष सालेचा, सचिव संजय सिंघवी, कमलेश गोलेछा, राजेश सिंहल, शांतिलाल हुंडिया शांतिलाल मंडोत सहित सदस्यों की सराहनीय सेवाएं रही।

Subscribe to my channel


