कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को पढ़ा कर सिखाये जायेंगे लीडरशिप के गुर,जिला ब्लॉक एवं नगर स्तर पर होंगे ट्रेनिंग कैम्प
Congress workers will be taught the tricks of leadership by teaching them the glorious history of Congress, training camps will be held at district, block and city levels

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी जल्द ही जिला, महानगर एवं ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को लीडरशिप के गुर सिखायेगी।
देहरादून में जिला एवं महानगर अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौटे जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सलाहकार गुरदीप सप्पल एवं सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय ट्रेनिंग चेयरमैन सचिन राव ने जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्षों को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिये। उन्होंने कांग्रेस के मूल मंत्र सर्वोदय का महत्व बताते हुए जनता से धरातल पर जुड़ने का आहवान किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में 1857 से लेकर कांग्रेस के अब तक के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कांग्रेस की आजादी की लड़ाई में भूमिका, गांधी जी, नेहरू जी,अम्बेडकर जी, पटेल जी,सुभाष चंद्र बोस जी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, नरसिम्हा राव सहित तमाम दिग्गज नेताओं के पार्टी के लिए दिये गये योगदान पर भी चर्चा की गयी। कांग्रेस के 60 साल के शासन को लेकर भी पार्टी के नेताओं ने विस्तार से बताया। कार्यशाला में देश के बदलते हालातों में कांग्रेस की भूमि को कैसे मजबूत किया जाये इसको लेकर भी चर्चा हुयी। प्रशिक्षण में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आज धर्म और जाति की राजनीति के आधार पर देश को बांटने की कोशिश की जा रही है, इसको लेकर कांग्रेस को जनता के बीच जाकर काम करने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला ज्ञानवर्धक रही। यह कार्यशाला में प्रदेश और देश में बदलाव लाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला में लीडरशिप के गुर सिखाने के साथ ही सरकार की नाकामियों को लेकर व्यापक रणनीति भी तैयार की गयी। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के अहवान पर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस तरह की कार्यशाला में अब जिला ब्लाक एवं नगर स्तर पर भी आयोजित की जायेगी। इन प्रशिक्षण कार्यशालाओं में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ ही लीडरशिप के गुर भी सिखाये जायेंगे और जनता से जुड़कर सर्वोदय के मूल मंत्र को आम जन तक पहुंचाा जायेगा।
Subscribe to my channel


