अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानव्यापार

ग्राम धीरियावास में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का चला बुलडोजर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

टपूकड़ा, 19 मार्च 2025: अवैध भू-अधिग्रहण और अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है। आज तहसील टपूकड़ा के ग्राम धीरियावास में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार श्री शैतान सिंह यादव के नेतृत्व में बीड़ा, भिवाड़ी प्रशासन की टीम ने खसरा नंबर 660, 661, 662, 977/941, 981/946, 975/648, 979/942, 657, 945/663, 944/664 व 943/665 पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया। मौके पर बुलडोजर चलाकर सभी अवैध निर्माणों को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

तहसीलदार श्री शैतान सिंह यादव ने बताया कि बिना अनुमोदन के की जा रही अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनी निर्माण पर प्रशासन सख्त है। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी जमीन या प्लॉट की खरीदारी से पहले उसके वैध दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें ताकि भविष्य में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button