
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
गर्ग समाज प्रदेश प्रवक्ता श्री रमेश चन्द्र गर्ग पिण्डवाडा ने बताया की कल दिनांक 16.03.2025 को सालासर बालाजी हनुमान जिला चुरु के गोविन्द गढ धर्मशाला मे शेखावटी क्षेत्र के गर्ग समाज बन्धुओ का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथी परम श्रद्धेय श्रीमान पुखराज जी गर्ग
प्रदेशाध्यक्ष गर्ग गुरुडा विकास संस्थान राजस्थान एव श्रीमान बाबुलालजी गर्ग बापिणी प्रदेश महामन्त्री एव उनकी टीम का सान्धिय रहा । श्रीमान प्रदेशाध्यक्ष महोदय एव उनकी टीम द्वारा सर्वप्रथम समस्त शेखावटी क्षेत्र के समाज बन्धुओ को होली की बधाई एव शुभकामनाए प्रेषित कर शेखावटी क्षेत्र एव प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना की गई । प्रदेशाध्या महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में समाज के लिए शिक्षा का महत्व एव समाज मे व्यापत कुरितीयो के बारे में अवगत करवाकर इन कुरितियो को बन्द करने का समाज को आव्हान किया गया । प्रदेश महामंत्री महोदय श्रीमान बाबुलालजी गर्ग बापिनी ने अपने उद्बोधन मे समाज के संगठन एव प्रत्येक जिला स्तर पर छात्रावास निर्माण से सम्बिधत प्रक्रिया पर प्रकाश डाला । अन्य विभिन्न मुद्दो पर बात चित की गई जिससे शेखावटी क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर होकर नई ऊँचाइयो को प्राप्त कर सके । जय संगठन । जय गर्गाचार्य महाराज की ।

Subscribe to my channel


