अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बहुचर्चित मनीषा ब्लाईंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझी

 

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

 

मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में घर में घुस कर महिला की हत्या कर शव जलाने का जघन्य हत्याकाण्ड का आरोपी गिरफ्तार

उक्त महिला की हत्या कर जलाने के प्रकरण में वांछित मुल्जिम को ट्रेस करना, पुलिस के लिये था चुनोतिपूर्ण कार्य

उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते प्रकरण का तत्काल खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक कावेन्द्रसिंह सागर ने एसआईटी का किया था गठन

उक्त प्रकरण के खुलासे के लिये अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, टीमों द्वारा सराहनीय कार्य करते हुये किया मामले का पर्दापाश

गिरफ्तार आरोपी से गहनता से किया जा रहा है अनुसंधान

उक्त हत्याकाण्ड में पुलिस द्वारा गहन अनुसंधान कर एक महिला को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है

आरोपी द्वारा अपने अवैध संबंधों के खुलासे के भय से षडयंत्रपूर्वक महिला की निर्मम हत्या, हत्या के साक्ष्य नष्ट करने के लिए महिला के शव को जला दिया

आरोपी उक्त हत्याकाण्ड के अगले दिन धरना स्थल पर भी पहुंचा था

दस्तयाब महिला भी मृतका के संस्कार कार्यकमों में रही थी शामिल

आरोपी द्वारा हत्या करने से पूर्व कई वेब सीरिज व काईम ऐपीसोड देखे गये

विवरणः- दिनांक 07.03.2025 को परिवादी मांगीलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवायी की आज दिनांक को वक्त 12.30 पीएम पर घर पहुंचा तो देखा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे घर में प्रवेश करके मेरी पत्नी मनीषा की लाश अध जली हालात में मिली पीछे का दरवाजा खुला था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे घर में घुस कर मेरी पत्नी की हत्या कर उस पर जला दिया। वगैरा वगैरा पर पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

टीम का कार्य व भूमिकाः पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर में महिला की निर्मम हत्या

कर उसकी लाश को जलाने की अपराध की गंभीरता के मध्यनजर श्री ओमप्रकाश पासवान आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज के निर्देशन में कावेन्द्रसिंह सागर आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभतिवाड़ी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व मौके पर एफएसएल टीम व श्वान दल को बुलाया गया, मामला महिला की निर्मम हत्या से जुडा हुआ था। बीकानेर पुलिस ने इस प्रकरण को प्राथमिकता से लिया जाकर तुरन्त प्रभाव से अलग-अलग टीमें गठीत की गयी। उक्त जघन्य हत्याकाण्ड के पर्दाफाश हेतु श्री सौरभ तिवाडी आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था, जिसमें श्री श्रवणदास संत आरपीएस वृताधिकारी नगर, श्री सुभाष गोदारा आरपीएस, श्री धीरेन्द्र सिंह पुनि थानाधिकारी एमपी नगर, श्री विक्रम तिवाड़ी उनि थानाधिकारी नयाशहर, श्री जसवीर कुमार उनि थानाधिकारी कोतवाली, श्रीमति रेणुबाला उनि पीएस मुक्ताप्रसाद नगर, श्री दीपक यादव सउनि प्रभारी साईबर सैल के अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। अलग-अलग 05 पुलिस टीमों का गठन किया जाकर कार्य शुरू किया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों के द्वारा मुखबीर तंत्र मजबूत किये व घटनास्थल के आस-पास व बीकानेर से आने जाने रास्ते पर करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किये गये तथा घटनास्थान से तकनिकी साक्ष्य भी एकत्रित कर कार्य प्रारंभ किया गया। घटना स्थल के आस-पास डोर-टू-डोर सर्वे कर करीब 300 लोगों से पूछताछ की व पुलिस टीमों द्वारा महिला के शव मिलने वाले घटनास्थल के पास लगातार सात दिनों तक दिन रात उस रूट से आने जाने वाले करीब 500 लोगों से जानकारीयां जुटाई, बीकानेर शहर में रहने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पूर्व में दर्ज हुये हत्या के प्रकरणों से संबंधित बदमाशों से भी पूछताछ की गई व आसूचना तथा सम्पूर्ण अलग-अलग तकनिकी साक्ष्यों व मोबाईल डाटा विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने कडी मेहनत व लग्न से कार्य करते हुये कड़ी से कड़ी जोड़कर जघन्य हत्याकाण्ड में शामिल आरोपी को चिन्हित कर आरोपी की तलाश कर दस्तयाब कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।

आरोपीगण द्वारा उक्त हत्याकाण्ड को अंजाम देने का कारण व तरीकाः-

आरोपी गोपाल कुम्हार ने दौराने पुछताछ बताया कि उसके मृतका की जेठानी व चचेरी बहिन सुमन के साथ पिछले करीब एक साल से अवैध संबंध थे और उक्त बात का पता को कुछ समय पहले मृतका को पता चलने पर उसने विरोध किया। जिस पर आरोपी गोपाल कुम्हार व उसकी प्रेमिका सुमन ने मृतका अपने रास्ते से हटाने के लिए षडयंत्र रचा गया। आरोपी गोपाल कुम्हार ने हत्या को अंजाम देने के लिए कई वैब सीरिज व काईम ऐपीसोड देखे। आरोपी गोपाल कुम्हार को उसकी प्रेमिका द्वारा मृतका के घर की सारी जानकारियां उपलब्ध करवाई, मृतका कब कब घर अकेली रहती है। हत्या करने से दो दिन पूर्व भी आरोपी द्वारा घटनास्थल पर आकर अपनी प्रेमिका के साथ मृतका के घर जाकर रैकी की गई। दिनांक 07.03. 2025 को आरोपी द्वारा मृतका के घर जाकर उसको विश्वास में लिया। कोलोनी में कोई काम से आने का बताकर मृतका के घर पर बैठकर चाय पी। मृतका के घरेलू कार्य के दौरान धोखे से उसके सिर पर किसी भारी हथियार से वार कर गंभीर चोटें कारित कर उसकी हत्या कर दी तथा हत्या के सबूत नष्ट करने के लिए मृतका की लाश पर ज्वलीनशील पदार्थ डालकर जला दिया व शातिर रूप से साक्ष्य नष्ट करने के भरसक प्रयास किये। घटना के अगले दिन भी आरोपी मृतका की हत्या को लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरना में शामिल हुआ था।

गिरफ्तार मुल्जिमः-

01. गोपाल कुम्हार पुत्र आसुराम जाति कुम्हार उम्र 41 साल निवासी वॉर्ड नम्बर 20 नयाबास गौशाला के पास बीदासर चुरू।

02. निरूद्ध महिला का नामः सुमन पत्नी मुनीराम जाति जाट निवासी झाडेली हाल जेबी कोलोनी बीकानेर।

गिरफ्तारी में सहयोग करने वाली टीमः-

01. आसूचना संकलन टीमः श्री जसवीर कुमार उनि थानाधिकारी कोतवाली, श्री कैलाश बिश्नोई कानि, श्री संजय कानि, श्री काशीराम कानि।

02. सीसीटीवी फुटेज टीमः श्री विकम तिवाड़ी उनि थानाधिकारी नयाशहर, श्री महावीर सिंह हैडकानि, श्री हेतराम हैडकानि, श्री छगनलाल कानि, श्री श्रीराम कानि।

03. डोर-टू-डोर सर्वे टीमः श्रीमति रेणुबाला उनि पीएस मुक्ताप्रसाद नगर, श्री सुरेन्द्र सउनि, श्री बाबुलाल सउनि, श्री लाखाराम हैडकानि, श्री हंसराज हैडकानि, श्री हेमसिंह कानि, श्री मनोज कानि, श्री शिवराज कानि।

04. तकनीकी टीमः श्री दीपक यादव सउनि प्रभारी साईबर सैल, श्री दिलीप सिंह सउनि, श्रीराम कानि, श्री सुर्यप्रकाश कानि।

विशेष भूमिकाः- उक्त हत्याकाण्ड के खुलासे में श्री धीरेन्द्रसिंह पु०नि०, श्री दीपक यादव सउनि, श्री श्रीराम कानि 905 व श्री छगनलाल कानि 1223 का विशेष योगदान रहा।

नोटः- जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा उक्त हत्याकाण्ड का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जायेगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button