जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्रीनवकार जैन सोसाइटी ने मुकप्राणीयों सेवा का लिया अनूठा लाभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 16 मार्च 025 श्रीनवकार जैन सोसाइटी ने मुकप्राणीयों सेवा का लिया अनूठा लाभ । शंकर मठ गौशाला नवकार धून व गौमाता की जयकारों से हुआ गुंजायमान । सोसाइटी का होली स्नेह मिलन 23 को। श्रीनवकार जैन सोसाइटी पाल रोड के तत्वावधान में विभिन्न सेवाभावी लाभार्थी परिवारों द्धारा जीवों एवं गौ वंश कुत्तों व अन्य प्राणीयों के जीवदया सेवा की कड़ी में अनुठा लाभ लिया जा रहा है । सोसाइटी का होली स्नेह मिलन 23 मार्च को आयोजित होगा। सोसायटी प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया निस्वार्थ भाव से सामाजिक जीवदया सरोकार के कार्यो अग्रणी भूमिका निभाने व अनूठी जीवदया सेवा कार्यो में अपनी लक्ष्मी का सदुपयोग पून्यउपार्जन करने वाली संस्था श्रीनवकार जैन सोसाइटी पाल रोड़ के तत्वावधान में जीवदया कार्यक्रम के तहत सुरसागर रोड बालसमंद घोड़ा घाटी शंकर मठ गुफा गौशाला मे श्रावक गौतमचंद सिंघवी गोपाल भंडारी ,नरपतराज मेहता,मुकेश बोहरा राजशेखर भण्डारी, जीतेद्र वैदमेहता सुरेश छाजेड, मनिष लोढा ,महेंद्र मेहता हरिश सिंघवी धनजीभाई विनायका आदि कई संस्था सदस्यों द्वारा जीवदया सेवा की कड़ी मे विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियां हरी घास गौशाला के समस्त गौवंश को तथा कुत्तों को दुध रोटी खिलाने का अनुपम लाभ लिया ।
इस अवसर पर गौशाला परिवार के सचिव देवड़ा ने “श्री नवकार जैन सोसायटी” का आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते प्रार्थना कि श्रीनवकार जैन सोसाइटी परिवार इसी प्रकार जीवदया के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति कर पुन्य लाभ लेते रहे। महेद्र बोहरा विनायकिया ने बताया संस्था द्वारा सेवाभावी भामाशाहों के सहयोग से जीवदया समर्पित अनुमोदनीय सेवा को देखते हुए सभी लाभार्थियों व प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहभागिता निभाने वालों का आभार जताया। सोसाइटी का होली स्नेह मिलन 23 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

Subscribe to my channel


