अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

नाली पटरी व सी0सी0 रोड के संयुक्त भ्रष्टाचार से बजक रहा भक्तूपुर

उखड़ी रोड , टूटी नाली व ठेकेदारी प्रथा व जेसीबी से काम बना भक्तूपुर की पहचान -अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति एक्ट के सहारे पत्रकारों को मुकदमें में फंसाने की धमकी बना असली ग्राम प्रधान की पहचान -बारी - बारी ग्राम पंचायत को लूट रहे कई नकली प्रधान - सूत्र

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

 बस्ती रिपोर्टर – जिस प्रकार से विकास खण्ड कुदरहा की ग्राम पंचायत भक्तूपुर मीडिया के सुर्खियों मे बना हुआ है , हकीकत में कुछ बात जरूर होगी जिसके कारण मीडिया ने भक्तूपुर को टारगेट बनाया है । भक्तूपुर की जमीनी हकीकत पर नजर दौड़ाएंगे तो रूह कांप जायेगी और ग्राम पंचायत की लगभग सारी योजनाएं भ्रष्टाचार से सनी मिलेंगी।

       प्राप्त समाचार के अनुसार टूटी सी0सी0 रोड , टूटी नालियाँ व जेसीबी के सहारे नाली की खुदाई और मनरेगा एक्ट का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन ग्राम पंचायत भक्तूपुर की पहचान बना हुआ है । सूत्रों की माने तो भक्तूपर ग्राम पंचायत में वास्तविक प्रधान के पीछे कई नकली प्रधान छिपे हुए हैं तो राजस्व ग्राम के अनुसार अपने आप को प्रभारी प्रधान मानकर अपने–अपने हल्के में लूट मचाए हुए हैं । कुछ कलमकारों को भी इन नकली प्रधानों ने अपने अगोश में लिया हुआ है और असली प्रधान कलमकारों को एससी / एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर नए – नए भ्रष्टाचार को अंजाम देने पर तुली हुई हैं । इस प्रकार ग्राम पंचायत भक्तूपर की जनता असली व नकली प्रधानों के बीच पिस रही है जो भी जुबान खोलता है उसे प्रधान द्वारा एससी / एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर चुप करा दिया जाता है ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button