उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
जिले में एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली

*अपडेट@लखीमपुर खीरी*
जिले में एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। हिंदू भाइयों ने धूमधाम से होली खेली,तो मुस्लिम समाज ने दोपहर 2 बजे के बाद जुमे की नमाज अदा की। प्रशासन की कड़ी निगरानी और बेहतरीन रणनीति के चलते शहर से गांव तक त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी संकल्प शर्मा के कुशल नेतृत्व में जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अमला थाना,तहसील और जिला मुख्यालयों पर पीस कमेटी की बैठकों के जरिए शांति का संदेश दे चुका था।पिछले कई दिनों से पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार फ्लैग मार्च निकाला गया,जिसका असर आज शानदार तरीके से दिखा। डीजे संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए थे,जिससे अनावश्यक शोर-शराबे और विवाद की कोई स्थिति नहीं बनी।शहर से लेकर गांव तक हर चौराहे,प्रमुख सड़कों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। प्रशासनिक अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर निगरानी करते रहे,जिससे पूरे जिले में होली का पर्व हंसी-खुशी और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Subscribe to my channel


