अपराधउत्तर प्रदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़

हत्या के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार आला कत्ल चाकू-हथौड़ा बरामद

 

 

*दिनांक- 09.03.2025*
*हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्त थाना करैली पुलिस, एसओजी नगर व सर्विलांस सेल नगर के संयुक्त प्रयास द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से आला कत्ल 01 चाकू , 01 हथौड़ा, 570 रूपये नकद बरामद*
पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती के निर्देश के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना करैली राजेश कुमार मौर्या के कुशल नेतृत्व में गठित थाना करैली पुलिस, एसओजी नगर व सर्विलांस सेल नगर के संयुक्त प्रयास द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0- 27/2025 धारा 103(1) बी0एन0एस0 व 4/5 आर्म्स एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तों 1. सद्दाम पुत्र स्व0 सीराज अहमद निवासी ग्राम लखनपुर थाना एयरपोर्ट प्रयागराज को लखनपुर प्राइमरी स्कूल गाँव लखनपुर थाना क्षेत्र एयरपोर्ट प्रयागराज से गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू, 01 हथौड़ा बरामद किये गये, व 2. संजय पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम लाल माटी हाल पता राजरुपपुर स्थित टूटी हुई रेलवे कॉलोनी में स्थित झुग्गी झोपड़ी धूमनगंज प्रयागराज को अभियुक्त के निवास स्थान से दिनांक 09.03.2025 को गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
*अपराध का विवरण-*
अभियुक्त सद्दाम उपरोक्त की शादी मृतक सलाउद्दीन उर्फ जल्लू पुत्र नैईमुद्दीन निवासी लखनपुर थाना एयरपोर्ट प्रयागराज उम्र करीब 52 वर्ष की बेटी निशा बानो से हुई थी जिससे दो बच्चे थे कुछ दिनों के बाद टीबी की बीमारी के कारण अभियुक्त की पत्नी निशा बानो की मृत्यु हो गयी थी, मृत्यु के दो माह के बाद सास जमीला के कहने पर ससुर सलाउद्दीन द्वारा अपने छोटी बेटी तूबा बानो से अभियुक्त की शादी करा दी गयी, शादी के बाद से अभियुक्त सद्दाम उपरोक्त सउदी अरब कमाने चला गया वहां पर उसकी तबीयत खराब हो गयी जिस कारण से अभियुक्त वापस आ गया गम्भीर रुप से बीमार होने के कारण ससुर सलाउद्दीन द्वारा अभियुक्त को अपने बीवी बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा था और तलाक करा दिया गया था जिससे अभियुक्त सद्दाम उपरोक्त मानसिक रुप से काफी परेशान रहने लगा और अभियुक्त ने जो भी पैसा कमाया था वह अपने सास-ससुर को दे दिया था जिस कारण अभियुक्त के घर वाले भी उससे नाराज रहते थे,इन सबसे तंग आकर कई बार अपने ससुर को समझाने का प्रयास किया परन्तु नहीं माने तो उनको अकेले में सबक सिखाने की सोच ली,अभियुक्त उपरोक्त का ससुर ठेके पर मकान बनाने का काम करते थे अभियुक्त ने अपने ससुर को जान से मारने के लिए मार्केट से एक चाकू और एक हथौड़ी व दो तालों की व्यवस्था किया इसके बाद जागृति लेबर चौराहा से दो लेबरों को अपना मकसद बिना बताये एक घंटे काम बताकर तैयार किया फिर उन्हें ले जाकर मोटर साइकिल से पहले से देखे हुए निर्माणाधीन मकान को दिखाकर वहां पर खुद व मजदूर संजय के साथ रुक गया तथा दूसरे मजदूर छोटू को आयशा मस्जिद के पास भेज दिया और पुनःफोन करके मजदूर संजय से बात करवाकर अपने ससुर को काम हेतु मकान पर मजदूर छोटू (जो पहले से आयशा मस्जिद के पास मौजूद था जो निर्माणाधीन मकान पर जाने वाले रास्ते में पड़ती है ) के साथ बुलवाया बात चीत के लिए जैसे ही मृतक सलाउद्दीन मकान के अन्दर वाले कमरे में घुसा तो अभियुक्त उपरोक्त द्वारा कमरे का दरवाजा झटके से बंद करते हुए पहले से हाथ में लिए हुए हथौड़े से ताबड़तोड़ मृतक के सिर पर वार कर दिया जिससे मृतक घायल होकर फर्श पर गिरकर बेहोश हो गया इसके बाद अभियुक्त द्वारा मृतक के पेट व सिर में चाकू से कई बार हमला करके हत्या कर दिया और लाश को छुपाने के नियत से साथ में लाये हुए ताले को अन्दर वाले कमरे के दरवाजे व मुख्य दरवाजे को बंद करके ताला लगा दिया । तथा अभियुक्तों द्वारा चाकू को पानी टंकी के पास झाड़ियों में छिपा दिया तथा हथौड़ी जल्दबाजी में वही मकान में छूट गयी थी। इसके बाद साथ लाए हुए मजदूरों को अपनी मोटर साइकिल से 60 फीट रोड पर छोड़ आया तथा घटना में प्रयुक्त सिम को तोड़कर नदी में फेक दिया था ।
*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्त सद्दाम उपरोक्त ने बताया कि उसकी शादी सलाउद्दीन की बड़ी बेटी निशा बानो से हुई थी जिससे शादी के बाद 2 बच्चे भी हुये थे । दूसरे बच्चे को जन्म देकर उसकी पत्नी टीबी की बीमारी से मर गयी थी । उसकी पहली बीबी के मौत के 2 महीने बाद ही उसकी सास जमीला के कहने पर उसके ससुर सलाउद्दीन के द्वारा उसकी शादी अपनी छोटी बेटी तूवा बानो से करा दी थी । शादी के कुछ दिन बाद वह सऊदी चला गया था जहां पर उसकी तबियत खराब होने के कारण वह वापस आ गया जहां से उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गयी और वह काफी बीमार हो गया उसके बचने की स्थिति नही थी इस परिस्थिति में उसके ससुर सलाउद्दीन ने उसे और उसके बच्चे व पत्नी से मिलने नहीं दिया बल्की उसका तलाक करा दिया जिससे वह दिमागी रूप काफी परेशान रहने लगा। उसने अपनी पूरी कमाई अपने ससुर को दे दी जिससे उसके घर वाले उससे नाराज रहते थे तंग आकर उसने अपने ससुर को कई बार समझाने का प्रयास किया तो वो नही माने जिस पर उसने अपने ससुर अकेले मे सबक सिखाने की सोच ली फिर उसने पहले एक चाकू की व्यवस्था की फिर 5 तारीख के शाम को अपने एक जानने वाले से अपने ससुर के फोन पर एनुद्दीनपुर मे एक मकान का काम कराने हेतु बात कराया जिस पर वह अगले दिन 10 बजे आने की बात बताया तब वह अगली सुबह 6 तारीख को घर से बच्चों को दुकान से सामान दिलाने के बहाने निकला और उन्हे समान दिलाकर चुप चाप गांव से निकल कर अपने साथ चाकू व एक हथौड़ी लेकर मस्तान मार्केट पहुंचकर एक दूकान से दो ताले खरीद कर अपनी मदद के लिए जागृत लेबर चौराहे से दो लेबरों को अपना मकसद बिना बताये एक घंटे का काम बताकर तैयार किया फिर उन्हें ले जाकर उसके द्वारा पहले से देखे गये मकान पे लाया गया जहां पर एक लेबर से पुनः फोन करके अपने ससुर को मकान पे बुलाया गया। जहां पर वह पहले से एक लेबर के साथ मकान के अन्दर कमरे में रूक गया तथा एक लेबर को भेज कर अपने ससुर को उसके साथ मकान पर बुलाया। बात चीत के लिए उसके ससुर सलाउद्दीन जैसे ही अन्दर वाले कमरे में घुसा वैसे ही उसने झटके से दरवाजा बन्द करते हुए पहले से लिए हथौङी से उसके सर पर कई वार कर दिया जिस से वह बेहोश हो कर गिर गये तब वह अपने साथ लाये हुए चाकू से उसके सर व पेट पर कई वार किया जिससे चाकू टेढा हो गया जैसे ही उसने चाकू को सीधा करना चाहा की चाकू टूट गया । जब उसे यह एहसास हो गया कि उसका ससुर मर गया है तब उसने उस कमरे व मकान के मेन गेट पर अपने साथ लाया हुआ ताला बन्द कर दिया और अपने साथ लाये हुए लेबरों को अपनी गाड़ी पर बैठाकर उन्हे 60 फीट रोड पर छोड़ आया था तथा उसके द्वारा मृतक का मोबाईल फोन व जिस नम्बर से को फोन करके काम के लिए एनुद्दनीपुर बुलाया था उस सिम को अपने फोन से निकालकर रास्ते में नदी में तोङ कर फेंक दिया तथा घर आकर अपन पहने हुए कपङों को उतारकर वाशिंग मशीन में डाल दिया तथा जूते को भी धुल दिया । हथौङे व चाकू के बारे में पूछने पर अभियुक्तों ने बताया कि जल्दीबाजी में हथौङी तो वहीं छूट गयी थी परन्तु चाकू लेबरों को छोङने जाते समय उसे छुपाने के लिए पानी की टंकी के पास झाङी में फेक दिया था।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1.सद्दाम पुत्र स्व0 सीराज अहमद निवासी ग्राम लखनपुर थाना एयरपोर्ट प्रयागराज, उम्र 32 वर्ष ।
2.संजय पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम लाल माटी हाल पता राजरुपपुर स्थित टूटी हुई रेलवे कॉलोनी में स्थित झुग्गी झोपड़ी धूमनगंज प्रयागराज, उम्र करीब 26 वर्ष ।
*सम्बन्धित अभियोग का विवरण–*
मु0अ0सं0- 27/2025 धारा 103(1) बी0एन0एस0 व 4/5 आर्म्स एक्ट थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज ।
*बरामदगी का विवरण –*
आला कत्ल 01 चाकू , 01 हथौड़ा, 570 रूपये नकद
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या थाना प्रभारी करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. व0उ0नि0 हरिशंकर मिश्रा थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 अतुल कुमार मिश्रा थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. उ0नि0 अशोक यादव थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
5. उ0नि0 राहुल कुमार सिंह थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज।
6. उ0नि0 आशीष चौबे प्रभारी एसओजी नगर टीम कमिश्नरेट प्रयागराज।
7. उ0नि0 मनोज सिंह एसओजी नगर टीम कमिश्नरेट प्रयागराज।
8. हे0का0 बन्धन कटियार एसओजी नगर टीम कमिश्नरेट प्रयागराज।
9. हे0का0 अरविन्द सिंह एसओजी नगर टीम कमिश्नरेट प्रयागराज।
10.हे0का0 अब्दुल सलीम एसओजी नगर टीम कमिश्नरेट प्रयागराज।
11.का0 सुनील यादव एसओजी नगर टीम कमिश्नरेट प्रयागराज।
12.का0 सुभम पटेल एसओजी नगर टीम कमिश्नरेट प्रयागराज।
13.का0 अरविन्द कुमार यादव एसओजी नगर टीम कमिश्नरेट प्रयागराज।
14.का0 अभिषेक पाण्डेय एसओजी नगर टीम कमिश्नरेट प्रयागराज।
15.का0 अंकित सिंह एसओजी नगर टीम कमिश्नरेट प्रयागराज।
16.का0 पंकज कुमार थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज ।
17.का0 दीपेन्द्र यादव थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज ।
18.का0 ओम जी थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज ।
19.का0 विकास प्रताप सिंह थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज ।
20.का0 पंकज सिंह थाना करैली कमिश्नरेट प्रयागराज ।
21.सर्विलांस सेल नगर कमिश्नरेट प्रयागराज।
Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button