उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

मॉडल प्राथमिक विद्यालय अहरा के कब बुलबुल प्रदेश स्तर पर जनपद का नाम करेंगे रोशन-आशा त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

मुंडेरवां। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश महानगर लखनऊ के निर्देश पर जनपद स्तर आयोजित सर्वोत्तम कैडेट्स कब बुलबुल प्रतियोगिता में मॉडल प्राथमिक विद्यालय अहरा के जो कब बुलबुल अव्वल आये थे वह अब प्रदेश स्तर पर जनपद का नाम करेंगे रोशन यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशा त्रिपाठी ने देते हुए कहा कि भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के तत्वावधान में आयोजित सर्वोत्तम कैडेट्स और बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में कब वर्ग में नौशादआलम, दिव्यांश, मोहम्मद उमर, परवेज आलम, अंशुमान विश्वकर्मा, लक्की और बुलबुल वर्ग में काजल, शहनाज बानो साक्षी, सेजल ने जनपद स्तर पर प्रतिभाग किये थे और क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और विकास क्षेत्र बनकटी का मान बढ़ाया है और प्रधानाध्यापिका आशा त्रिपाठी ने बताया कि जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह और जिला संगठन कमिश्नर प्रताप शंकर पाण्डेय ने बताया कि सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती नौशाद अली सिद्दीकी के नेतृत्व में बस्ती मण्डक का प्रतिनिधित्व सर्वोत्तम कैडेट्स रैली और बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में अहरा के कब बुलबुल प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र प्रयागराज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जनपद, मण्डल बस्ती का मान प्रदेश स्तर पर बढ़ाएंगे, विद्यालय परिसर में आज जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह की मौजूदगी में तैयारी करवाते हुए चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर, सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार चौधरी, जगदीश प्रसाद चौहान शिक्षा मित्र पुष्पलता चौधरी, सीमा चतुर्वेदी, रामसरन, चंद्रभान, रीना आदि की सहभागिता रही।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button