उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

आज महिलाएं फाइटर प्लेन उड़ाने से लेकर अंतरिक्ष यात्रा में भी अग्रणी है-नीलम सिंह राना

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने 15 महिलाओं को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती, 08 मार्च।आज नगर पंचायत नगर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया गया। क्षेत्र की 15 महिलाओं को मुख्य अतिथि अध्यक्ष नीलम सिंह राना द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती राना ने कहा कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। समाज के अन्तिम पायदान से आने वाली द्रोपदी मुर्मू आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति हैं। आज महिलाएं फाइटर प्लेन उड़ाने से लेकर अंतरिक्ष यात्रा में भी अग्रणी है। उन्होंने सभी को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि गांव सभा से लेकर लोक सभा तक भारत में महिलाओं का डंका बज रहा है। विधायिका में तैंतीस प्रतिशत आरक्षण लागू होने के बाद महिलाओं की भागीदारी लगभग बराबर हो जाएगी। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में अपनी उपयोगिता सिद्ध करने की अपील किया। गरीब विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन क्लास चलाने वाली आकांक्षा पाण्डेय ने अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए सभी को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने की अपील किया। सम्मानित होने वालों में मीरा देवी, अरुंधती यादव, मिथलेश, श्याम कली, कृष्णावती, बिमला देवी, मीरा, पूर्णिमा शुक्ला, मनीषा द्विवेदी, आकांक्षा पाण्डेय, शालू देवी, रीता देवी, ममता देवी, सावित्री देवी शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालय अटल बिहारी उपाध्याय ने लिया। समारोह में सभासद राज कुमार चौधरी, विंदू लाल, संजय सोनकर, डॉ प्रमोद सिंह,अम्बिका प्रसाद पाण्डेय, विंदेश्वरी प्रसाद मिश्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डेन नीलम पाण्डेय, राकेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को विमला देवी, मीना पाण्डेय, प्रमोद त्रिपाठी ने भी संबोधित कियाl

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button