उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

राजकीय महाविद्यालय सेहमों बस्ती में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारम्भ

 

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

आज दिनांक 6 फरवरी, 2025 को राजकीय महाविद्यालय सेहमों, बस्ती में क्रीड़ा प्रभारी डॉ० कृष्णकान्त मिश्र के नेतृत्व में महाविद्यालय का वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ० अतुल कुमार पाण्डेय रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर क्रीड़ा समारोह का शुभारम्भ किया।

आज के दिन रस्सा कसी, कबड्डी, कैरम, चेस, म्युज़िकल चेयर, बैडमिंटन और गोला फेंक के लीग, और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये।

इस अवसर पर डॉ० श्याम मनोहर पाण्डेय, डॉ० आनन्द कुमार पाण्डेय, डॉ० रिज़वान अहमद, डॉ० प्रीति वर्मा, डॉ० शैलेन्द्र कुमार, पी एन सिंह जी, विजय कुमार मिश्रा, विपिन कुमार सिंह, कमलेश, रिंकू आदि उपस्थित रहे।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button