धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानव्यापार

उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में शीतला माता मेला आयोजन की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 04 मार्च। उपखण्ड क्षेत्र बालोतरा के ग्राम कनाना में हर वर्ष की भंाति शीतला सप्तमी को आयोजित होने वाले प्रसिद्ध शीतला माता मेला की पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक का आयोजन हुआ।

उपखण्ड कार्यालय में आयोजित बैठक में पुलिस वृताधिकारी अनिल पुरोहित, विकास अधिकारी हीराराम कलबी, तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, कनाना ग्राम पंचातय पूर्व सरपंच चौनकरण, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश मीणा, नगर परिषद आयुक्त जितेन्द्र चौकीदार, पुलिस थानाधिकारी जसोल चंदनसिंह, कनिष्ठ अभियंता पीएचईडी अंजु रोयल, कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग विनय जैन, परिवहन निरीक्षक भरत जांगीड़, पटवारी भीमाराम, ग्राम विकास अधिकारी वगताराम उपस्थित रहे।

उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार ने मेले के आयोजन दौरान सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवंटित दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मेले के दौरान शान्ति व्यवस्था बनी रहे, समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button