बालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानशिक्षा

श्री वर्धमान आदर्श विद्या मंदिर में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

श्री वर्धमान आदर्श विद्या मंदिर में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया| समारोह के मुख्य अतिथि मोतीलाल हुण्डिया, अध्यक्ष श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी संस्थान बालोतरा एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में ओमप्रकाश बांठिया, दीपकराज भंडारी, लूणचंद चौपड़ा, गजराज गोलेच्छा, राहुल कुमार छाजेड़ एवं विद्यालय संचालन समिति के उपाध्यक्ष पृथ्वीराज गोठी, सहमंत्री भेरुलाल तातेड़, सांस्कृतिक मंत्री प्रवीणकुमार चौपड़ा एवं ललित श्री श्रीमाल उपस्थित रहे| इस अवसर पर अपने उद्बोधन में ओमप्रकाश बांठिया ने कहां की विद्यार्थी अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य लेकर आगे बढ़े तो सफलता मिलना निश्चित है, अवसर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में दस्तक अवश्य देते हैं लेकिन उनकी पहचान करना ही सफलता का असली राज है| विद्यालय समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार तातेड़ ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी प्रकार करके प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही विद्यालय संचालन समिति सभी तरह की सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध है| विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचंद सुथार ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देने के साथ परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र हल करने के टिप्स बताए साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि अध्ययन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो विद्यार्थी विद्यालय आकर कठिनाई दूर कर सकते हैं| विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल अन्याव ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस विद्यालय में जो संस्कारों की शिक्षा दी जा रही है उसको आप जहां भी उच्च अध्ययन करने जाएं वहां जरूर जीवन में धारण करके रखें| विद्यालय के विद्यार्थी दूत के रूप में काम करके विद्यालय का नाम रोशन करे और विद्यालय विकास में सहयोगी बने| कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया| इस दौरान कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को जूनियर विद्यार्थियों द्वारा फोटोफ्रेम भेंट की गई तथा विद्यालय द्वारा श्रीफल एवं पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया गया| कार्यक्रम में सुमन देवी हुण्डिया, पुष्पा देवी जीरावला, विद्यार्थी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे|

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button