बालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

बालोतरा में मालाणी महोत्सव आयोजित करने की मांग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

बालोतरा, [21/02/2025] – पूर्व में बाड़मेर जिला मुख्यालय पर हर साल थार महोत्सव का आयोजन होता था, लेकिन बालोतरा को जिला बनाए जाने के बाद से पिछले दो वर्षों से ऐसा कोई आयोजन नहीं हो सका है। अब इस कड़ी में बालोतरा के पूर्व मडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मदनराज चोपड़ा ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि बालोतरा जिला मुख्यालय पर ‘मालाणी थार महोत्सव’ का आयोजन किया जाए।

मदनराज चोपड़ा ने जिला कलेक्टर महोदय को लिखे पत्र में कहा कि, “पारंपरिक कला, संस्कृति और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए, बालोतरा जिले में 3 दिवसीय मालाणी थार महोत्सव का आयोजन किया जाए। इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय संस्कृति, वेश-भूषा, कला और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा सकता है। साथ ही बाहर के कलाकारों को भी अपने हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।”

चोपड़ा ने यह भी आग्रह किया कि इस महोत्सव के आयोजन के लिए सभी उचित कार्यवाही शीघ्र की जाए, ताकि बालोतरा और आसपास के क्षेत्रों की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने इस पत्र की एक प्रतिलिपि माननीय कला एवं पर्यटन मंत्री, राजस्थान सरकार, सचिव कला एवं पर्यटन मंत्री जयपुर, और विधायक अरुणजी चौधरी को भी भेजी है।

उम्मीद की जा रही है कि इस महोत्सव के आयोजन से बालोतरा की सांस्कृतिक धरोहर को एक नई पहचान मिलेगी और क्षेत्रीय कलाकारों को भी सम्मान मिलेगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button