LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
जमीनी रंजिश में मारा पीटा घर जला दिया एसपी से लगाया न्याय की गुहार

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेरूइया निवासी विजय पुत्र हरिश्चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में कहा गया है कि गांव के ही सुदेश पुत्र बृजलाल ने जमीनी रंजिश के चलते उनके घर के निकट आम, पपीता, कटहल आदि का पेड काट लिया और मना करने पर भद्दी-भद्दी गालियां दी। उसके छप्परनुमा घर में आग लगा दिया जिससे कीमती सामान जल गया। कप्तानगंज पुलिस ने मामले 21 जनवरी को घटित घटना के मामले में मुकदमा पंजीकृत नहीं किया और उसे लगातार दौड़ाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझायी। मांग किया कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय दिलाया जाय।

Subscribe to my channel


