उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

राष्ट्रीय ग्रामीण मनरेगा मजदूर मिस्त्री महामेला संपन्न 38 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया

डॉ संजय कुमार पाण्डेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

गोला गोकर्णनाथ खीरी आज दिनांक 28/01/2025 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय 17 वा राष्ट्रीय ग्रामीण मनरेगा मजदूर मिस्त्री महामेला ग्राम व ग्राम पंचायत सकेथु थाना हैदराबाद तहसील व ब्लॉक लखीमपुर जिला खीरी उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी 2025 को सांयकाल 5 बजे समापन मनरेगा अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा द्वारा किया गया। मेले के मुख्य अतिथि रवि प्रकाश वर्मा पूर्व सांसद लोकसभा/राज्यसभा खीरी, सुरजन लाल वर्मा पूर्व राज्यमंत्री, ईश्वर दीन वर्मा पूर्व चेयरमैन गन्ना सोसाइटी गोला, प्रहलाद पटेल जिला अध्यक्ष कांग्रेस खीरी, हैदराबाद पुलिस प्रभारी निरीक्षक शिवा जी दुबे, आदि रहे। मेले को संबोधित करते हुए मनरेगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि पूरे भारत में 40 करोड़ मजदूर मिस्त्रियों, के नाम पर एक मेला ग्राम व ग्राम पंचायत सकेथु जिला खीरी उत्तर प्रदेश में लगता है। मेले में भारत की गरीबी व बेरोजगारी, भ्रष्ट्राचार, ठेकेदारी प्रथा जड़ से खत्म करने के लिय 38 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला अधिकारी खीरी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थिति शिरीष त्रिपाठी नायब तहसीलदार माध्यम से भारत के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया, व प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी भारत सरकार व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा गया। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा जब तक पूरे भारत में मजदूर मिस्त्रियों को पोस्टिंग सभी विभागों में नहीं की जाती है। ठेकेदारी प्रथा जड़ खत्म नहीं की जाती है। तब तक मनरेगा मजदूर मिस्त्रियों, गरीबों, बेरोजगारों , भूमहिनों, तीन एकड़ से कम जोतकर वाले किसानों को 50 किलो राशन का अंत्योदय कार्ड, आयुष्मान कार्ड, अलग अलग आवास व शौचालय, फ्री शिक्षा , फ्री बिजली, फ्री पानी दिया जाए। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा गावों एवं शहरों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिय भारत के सभी जिला पंचायत सदस्यों, सभासदों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत सदस्यों की संसद विधायकों की तरीके से निधि बनाई जाए। जिससे गांव व शहरों को रोजगार मिल सकें। सभी वार्डों का विकास हो सकें। मनरेगा अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने जोर देकर कहा गावों में भारत निवास करता है। इस लिय पूरे भारत के गावों में ग्राम न्यायालय की स्थापना की जाए। जिससे गावों के तमाम विवादों का निस्तारण हो सकें । व न्याय पंचायत स्तर पर जेल कारागार बनाया जाएं। जिससे जो छोटी मोटी धाराओं के अपराधी को कारागार में रखा जा सकें। वेवा, वृद्ध, विकलांग, किसानों को तीन हजार रुपए पेंशन दी जाए। व हाई स्कूल से लेकर स्नातक तक पढ़ाई किए है और उनको रोजगार नहीं मिला पाया है उनको पांच हजार रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। व वनों/जंगलों से जीव जंतुओं का पलायन रोकने के लिए भारत के सभी वनों/जंगलों फलदार व फूलदार वृक्ष लगाए जाए। विश्वकर्मा समाज के बढ़ई लोहार सुनार ठठेरा शिल्पियों की पोस्टिंग की ग्राम सभा से लेकर सभी विभागों में की जाए। गन्ना का मूल्य 800 रु प्रति क्विंटल व गेहूं धान का मूल्य 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रवि प्रकाश वर्मा पूर्व सांसद लोकसभा/ राज्यसभा ने कहा ये मनरेगा मेला भारत के 80 प्रतिशत जनता के ले संजीवनी है। मनरेगा मेला में जो 38 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया गया। उसको अगर केंद्र सरकार व राज्य सरकारें लागू करती है तो पूरे भारत की बेरोजगारी भ्रष्ट्राचार, ठेकेदारी प्रथा जड़ से खत्म हो सकती है। मेले को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरजन लाल वर्मा ने कहा कि मनरेगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा के ऐसे आयोजनों से केंद्र सरकार व राज्य सरकारें ज्ञापनों का संज्ञान लेकर का कर रही रही है। मेले को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता इश्वरदीन वर्मा ने कहा कि देश की समास्यों का चिंतन करके मनरेगा अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ज्ञापन के माध्यम से सरकार को कार्य करने पर बाध्य करते है। मेले को संबोधित करते हुए प्रहलाद पटेल कांग्रेस जिला अध्यक्ष खीरी ने कहा यह मेले देश में इंकलाब लाने का काम करता है। मेले को प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, रामाधार शर्मा वरिष्ठ नेता, शिवकुमार शिल्पकार उपाध्यक्ष, संतोष शर्मा उपाध्यक्ष, विनीत सिंह भदौरिया, सौरभ शर्मा, अखिलेश पैलवी, तेजवली राजवंशी राष्ट्रीय सदस्य, भाई लाल शर्मा संरक्षक, नारायण लाल वर्मा, अनुज शर्मा पूर्व प्रधान, डॉ० आर के सिंह प्रभारी अधीक्षक, ध्रुव कुमार विश्वकर्मा, ए डी ओ कृषि अवनीश आदि ने संबोधित किया। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद शिवा जी दुबे मय फोर्स उपस्थिति रहें।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button