मनासा। मंगलवार की दोपहर खनिज विभाग ने मनासा विकासखंड के गांव भाटखेडी से मिट्टी का अवैध खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी व ट्रेक्टर ट्राली को जब्त किया हैं। साथ ही रेत का अवैध रूप से परिवहन करने पर रेत से भरा ट्रेक्टर ट्राली को भी जब्त किया गया। खनिज सर्वेयर सुनिल जाधव ने बताया कि जिला खनिज अधिकारी को गांव भाटखेडी में अवैध रूप से मिट्टी खनन करने की शिकायते बार-बार प्राप्त हो रही थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खनिज टीम द्वारा मंगलवार को गांव भाटखेडी के तालाब में दबिश देकर एक जेसीबी व ट्रेक्टर को जब्त कर मौका पंचनामा बनाया गया। जब्त जेसीबी व ट्रेक्टर ट्राली गांव भाटखेडी निवासी प्रहलाद पिता हिरालाल धनगर की हैं। साथ ही मनासा कंजार्डा मार्ग पर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर रेत से भरी ट्रेक्टर ट्राली को जब्त किया। रेत से भरे जब्त ट्रैक्टर ट्राली के मालिक ने अपना नाम प्रहलाद पिता अमरलाल रेगर निवासी भाटखेडी बताया। सभी वाहनों को मनासा थाने में पुलिस की जब्ती में सौंपा गया।