उत्तर प्रदेशबस्तीशिक्षा

छात्र तनावमुक्त होकर परीक्षा दें -गोविन्द सिंह

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

 बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में आज कक्षा द्वादश के छात्रों के लिए आशीर्वचन समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य श्री दिलीप कुमार अस्थाना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। मंच पर सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग के प्रधानाचार्य श्री भानु प्रताप त्रिपाठी जी के साथ विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान छात्रों को सफलता के टिप्स दिए गए। संगीत टोली के भैयाओं के साथ विद्यालय के आचार्य श्री श्रीप्रकाश चौबे जी ने मार्मिक विदाई गीत प्रस्तुत किया।

        विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह जी ने कहा कि जीवन में किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानना चाहिए। उन्होंने बताया कि दूसरों को देखकर अपना उद्देश्य और लक्ष्य तय न करें। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी को तनावमुक्त रहने का प्रयास रहना चाहिए। इसके लिए सतत परिश्रम की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कारों से जुड़े रहने की सीख दी।

     अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिलीप अस्थाना जी ने कहा कि परीक्षा एक सामान्य प्रक्रिया है, परीक्षा से पहले रिवीज़न जरुरी है, क्योंकि छोटी छोटी चीजें अक्सर छूट जाती हैं। बिना रिवीजन के आप नहीं कह सकते हैं कि हमने अभ्यास किया है। कर्म करें, फल की चिंता न करें। प्रश्नों को समय से हल करें। जीवन में हर कदम पर प्रतियोगिताएं हैं। यदि आपने यह तय कर लिया है कि जीवन में हमेशा ही आगे बढ़ाना है, तो आपको कोई रोक नहीं सकता। जीवन में किसी भी दशा में नकारात्मक विचार मन में नहीं लाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नौकरी केवल वेतन के लिए नहीं होती है बल्कि इसलिए होती है कि आपने समाज के लिए क्या क्या किया। मोबाइल का इस्तेमाल इतना न करें कि उसके बिना आपका जीवन बेकार हो जाये। खेल आपका शारीरिक विकास करता है। मोबाइल ने बच्चों को किताब से दूर कर दिया लेकिन मोबाइल किताब की पढ़ाई का स्थान नहीं ले सकता।

   वरिष्ठ आचार्य श्री राजीव श्रीवास्तव, श्री आशीष सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आपने यहां से जो अच्छा सीखा है, उसे जीवन में अपनाएं। छात्रों को बोर्ड परीक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने का ध्यान रखें। प्रवेश पत्र अवश्य ही लेकर जाएं। इस अवसर पर छात्रों को स्मृतिचिन्ह भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन आशीष सिंह, और भैया युवराज द्विवेदी ने किया।

आभार ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य विनोद सिंह जी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य श्री विजय प्रताप पाठक, विनोद सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा, डॉ. राजन श्रीवास्तव, सन्दीप सिंह बघेल, रमेश सिंह, हरिवंश शुक्ल, चंद्रमणि पाण्डेय, रणजीत सिंह, अम्बिकेश्वर दत्त ओझा, मिथिलेश पाल, डॉ. उपेन्द्र नाथ द्विवेदी, प्रदीप गुप्ता, अश्विनी कुमार पांडेय, प्रकाशानन्द सिंह, अंकित कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button