बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानशिक्षा

सेठ भैरू दान चोपड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर में आज वार्षिक उत्सव कार्यक्रम

 

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर न्यूज़ :

उप नगर गंगाशहर मे आज सेठ भैरू दान चोपड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर में आज वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मनाया गया जिसमे विद्यालय की प्रतिभाओं का तथा संस्था से जुड़े भामाशाहों के सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पधारे हुए अतिथि भामाशाह कनक जी चौपड़ा, वार्ड प्रतिनिधि सुमन छाजेड़, प्रकाश सामसुखा, संजय राखेचा, भिखमचंद बोथरा, अभयराज बोथरा, संस्था प्रधान जगदीश पंचारिया द्वारा माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरम्भ हुआ

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। विद्यालय से जुड़े सभी भामाशाहों एवं पूर्व छात्रों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया किसी शैक्षणिक संस्था की सफलता की बुनियाद उसके विद्यार्थियों द्वारा स्थापित किए गए कीर्तिमानों एवं संस्था से जुड़े भामाशाहों के आशीर्वाद पर टिकी होती है।

*संस्था प्रधान श्री जगदीश पंचारिया ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं विभाग स्तरीय अनेक प्रतियोगिताओं में प्राप्त उपलब्धियों एवं विभिन्न गतिविधियों में विद्यालय को मिले पुरस्कारों से आगंतुकों को अवगत करवाया तथा विद्यालय के भौतिक विकास हेतु भामाशाहों से सहयोग का आह्वान किया।*

*विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, खेल तथा सहशैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं सेवा कार्य के लिए एनएसएस के स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता किशन सुथार ने विद्यार्थियों को जीवन में उत्तरोत्तर प्रगति करते रहने तथा मोबाइल व नशे से बचने का संदेश दिया। विद्यालय के पूर्व छात्र रेसला प्रदेशाध्यक्ष गिरधारी गोदारा ,सुमन छाजेड़ व भामाशाह प्रकाश सामसुखा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।उपप्राचार्य श्री हरीश दैया ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button