बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानशिक्षा

बीकानेर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंद्रा कॉलोनी कृषि मण्डी में वार्षिकोत्सव समारोह 2024-25 का हुआ भव्य आयोजन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंद्रा कॉलोनी कृषि मण्डी में वार्षिकोत्सव समारोह 2024-25 का हुआ भव्य आयोजन

वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ यूसीईईओ श्रीमती शारदा पहाड़िया के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।

       अध्यापक भंवर सांगवा ने बताया कि वार्षिकोत्सव के अन्तर्गत शैक्षणिक कार्य, सांस्कृतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया गया।

        कार्यक्रम संचालक श्रीमती लीला भाटिया ने बताया कि इस दौरान छात्र–छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

       संस्था प्रधान श्रीमती नीना भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में शाला स्टाफ श्री कुंभाराम सुथार,श्रीमती लीला भाटिया,श्रीमती रंजना चौधरी,श्रीमती उम्मेद कंवर,श्रीमती मीरा बिस्सू,श्रीमती भगवती,श्री भंवर सांगवा एवं प्रशिक्षु छात्राध्यापकों का विशेष योगदान रहा। अन्त में मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती शारदा पहाड़िया द्वारा शाला स्टाफ,अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन दिया गया तथा संस्था प्रधान श्रीमती नीना भटनागर द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया, तत्पश्चात उपस्थित सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

      कार्यक्रम संचालन का दायित्व श्रीमती लीला भाटिया द्वारा बखूबी निभाया गया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button