उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
बीतें दिन शहर में निकला एक भव्य नगर कीर्तन (शोभा यात्रा)

डॉ संजय कुमार पाण्डेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
_*Ⓜ✍लखीमपुर✍Ⓜ*_
_साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में शहर के गुरुद्वारा सिंह सभा हाथीपुर से शुरू हुआ जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए वापिस गुरुद्वारा साहिब पहुँचा।_
_नगर कीर्तन में पंजाब से आये निशान ए खालसा इंटरनेशनल गतका पार्टी (गोल्ड मेडलिस्ट) ने अपने शस्त्रों के जौहर दिखाये साथ ही भक्तों के भजन कीर्तन की आवाज पूरें शहर में गूंजती हुई नजर आई। साथ ही रागी जत्था भाई अनूप सिंह, भाई करनैल सिंह, भाई गुरविंदर सिंह ने भजन कीर्तन और ज्ञानी महताब सिंह भिण्डर ने लेक्चर द्वारा संगत को निहाल किया।_
_*इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी प्रधान कुलवंत सिंह खैरा, सचिव गुरजीत सिंह जुनेजा, आदि प्रबंधक कमेटी मौजूद रही।*_

Subscribe to my channel


