जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जोधपुर 4 जनवरी 025 तपागच्छ संघ ने किया धर्मनिष्ठ श्रावक कनकराज गौलिया का भव्य अभिनन्दन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 4 जनवरी 025 तपागच्छ संघ ने किया धर्मनिष्ठ श्रावक कनकराज गौलिया का भव्य अभिनन्दन। लाभार्थी गोलियां परिवार की क्रिया भवन ट्रस्ट मंडल ने की भरपुर अनुमोदना। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ द्वारा आयोजित अनुमोदना कार्यक्रम के तहत जोधपुर में 18 करोड़ की एमआरआई मशीन मथुरादास माथुर अस्पताल के डायग्नोस्टिक विभाग को भेट करने तथा ओसियां में दो करोड़ तीस लाख व अन्य लाभाधि लाभ लेने पर तपागच्छ संघ द्वारा धर्मनिष्ठ श्रावक कनकराज प्रभा गौलिया का भव्य अभिनन्दन किया गया।
तपागच्छ संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया श्री नाकोड़ा पारस भैरव अक्षय चैरिटेबल ट्रस्ट जोधपुर व कनक प्रभा गोलिया फाउंडेशन न्यूयार्क की ओर से एमडीएमएच में अठारह करोड़ की एमआरआई मशीन देश में दूसरी और राजस्थान में पहली मशीन तथा ओसियां विरायतन मे दो करोड़ तीस लाख व अन्य लाभ लेने वाले लाभार्थी तपागच्छ संघ स्तंभ क्रिया भवन की नींव जिन शासन प्रेमी सुश्रावक कनकराज प्रभा गोलिया के अनुमोदनीय कार्यो की भरपूर अनुमोदना करते तपागच्छ संघ की ओर से भव्य अभिनन्दन किया गया। अनुमोदना अभिनन्दन कार्यक्रम मे संघ अध्यक्ष हनुमान चंद तातेड सचिव उम्मेदराज रांका केवलराज सिंघवी शिक्षा विद गौतम मेहता विरेंद्र राज मेहता महेद्र मेहता दिनेश ललित पोरवाल मनिष मेहता बलवंत खिवसरा मनोहरलाल हिरण अमृतराज गौलिया प्रेम भाईसा रिदेश भंडारी धर्मेन्द्र सिंघवी आलोक पारख धनजीभाई विनायका महेद्र बोहरा आदि कई संघ सदस्यों ने लक्ष्मी का सद् उपयोग सेवा कार्यो की भरपूर अनुमोदना की।
जिन शासन रत्न अमेरिका प्रवासी श्रावक कनकराज गौलिया के बारे मे जानकारी देते विनायकिया ने कहा शहर से बरसों पहले व्यापार के लिए निकले भामाशाह परिवार ने न्यूयार्क में अपना कारोबार फैलाया, लेकिन जड़ों से जुड़ाव के चलते उन्होंने जोधपुर के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भी हमेशा याद रखा। रांका व विनायकिया ने अनुमोदना करते कहा ऐसे भामाशाह परिवार कनक प्रभा गोलिया फाउंडेशन न्यूयार्क, श्री नाकोड़ा पारस भैरव अक्षय चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग की अनुमोदनीय सेवा कायों की जितनी अनुमोदना की जाए कम है।

Subscribe to my channel


