वार्ड नं- 16 में भाजपा प्रत्याशी और विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ घर घर किया जनसंपर्क,भाजपा की लहर में कांग्रेसियों के हौंसले पस्तः विकास
In ward no. 16, BJP candidate and MLA along with workers did door to door public contact, Congressmen's morale was broken in BJP wave: Vikas
रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा का घर घर प्रचार अभियान तेज हो गया। शनिवार सुबह मेयर प्रत्याशी ने विधायक शिव अरोरा समेत पार्टी के कई नेताओं के साथ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 अंतर्गत हरी नगर से मेडिसिटी कॉलोनी, बिगवाड़ा भट्टðा कॉलोनी में घर घर जनसंपर्क कर लोगों से 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में भारी मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान जगह जगह लोगों ने विकास शर्मा का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी।
जनसंपर्क के दौरान मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में एक तरफा लहर भाजपा के पक्ष में है। भाजपा इस चुनाव में जीत का इतिहास दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रूद्रपुर में विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराया जायेगा। जनभावनाओं के अनुरूप रूद्रपुर के सभी वार्डों में विकास की गंगा बहाई जायेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक शिव अरोरा और पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर का चहुमुखी विकास किया है, विकास के इन कार्यों को और आगे ले जाने काम किया जायेगा। मेयर प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेसी अपनी हार सुनिश्चित मानकर घर बैठ गये हैं। भाजपा की चल रही आंधी ने कांग्रेसियों के हौंसले पस्त कर दिये हैं।
विधायक शिव अरोरा ने जनसंपर्क के दौरान लेगों से मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के पक्ष में भारी मतदान की अपील करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने शिक्षित और जमीन से जुड़े एक आम कार्यकर्ता को मेयर प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है, मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा शहर की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उनका मेयर बनना शहर की के लिए जरूरी है। विधायक ने कहा कि इस बार निश्चित रूप से जनता भाजपा के पक्ष में मतदान का रिकार्ड बनायेगी।
जनसंपर्क के दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ,नेत्रपाल मौर्य , हिमांशु शुक्ला, प्रमोद शर्मा, सुरेश कोहली, उपेंद्र चौधरी, फरजाना बेगम, किशन शर्मा,अमन वर्क, हरिंदर शर्मा, रचित सिंह, जितेन संधू, देव मेनन, रजत, अशोक विश्वास, नमन, मोर सिंह, हिमांशु, ,जितेंद्र संधू, जितेंद्र चौहान, रचित सिंह, मोर सिंह यादव, , हरजीत राठी, गोविंद साहनी, पंकज बांगा, अमन विर्क, नमन चावला, सूरज पांडे, सुनील ठुकराल, दिनेश श्रीवास्तव, संदीप वाल्मीकि, रजत दीक्षित, हरेंद्र शर्मा आदि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।