*श्री रणछोड़ जी गर्ग प्रदेशाध्यक्ष, गर्ग (गुरु ) समाज विकास संस्थान, राजस्थान* के निर्देशानुसार करणी माता मंदिर पाली में समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज का सम्मानजनक नाम अनुसूचित जाति की अनुसूची के क्रम संख्या 27 पर जुड़वाने। पाली मुख्यालय पर सामुदायिक भवन और छात्रावास हेतु भूमि आवंटन के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने समाज के छात्रों हेतु रोजगार शिविर आयोजित करने हेतु विचार विमर्श किया गया।
गुजरात के समाजबन्धु डॉ. श्री आकाशजी श्रीमाली द्वारा सोनाणा खेतलाजी समाज के सम्मेलन में समाज को एक एंबुलेंस भेंट करने हेतु घोषणा की गई थी जिसका आज बैठक के बाद लोकार्पण किया गया। सैकड़ों समाज बंधुओ ने इस बैठक में भाग लिया। *जिला अध्यक्ष श्रीमान ओगडराम जी गुंदोज* द्वारा बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई ओर बहुत ही अच्छी भोजन की व्यवस्था की गई। बैठक में समाज बंधुओ द्वारा खेतलाजी में आयोजित सम्मान समारोह की व्यवस्था की भरपूर सराहना की गई ओर समय समय पर ऐसे आयोजन करवाने हेतु प्रेरित किया गया।
*गर्ग (गुरु ) समाज विकास संस्थान, राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।*