देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
समाजसेवी पारसमल चौपड़ा का निधन दुःखद:- बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने ट्रस्ट सदस्य व समाजसेवी पारसमल चौपड़ा के आकस्मिक निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया ने ट्रस्ट सदस्य व समाजसेवी चौपड़ा को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सरलता,सह्रदयता,जीवदया के साथ जिन शासन के प्रति समर्पित रहा।उन्होंने ने बताया कि पारसमल चौपड़ा वर्तमान में स्थानकवासी समाज के उपाध्यक्ष पद पर कार्य करने के साथ पूर्व में कोषाध्यक्ष भी रहे।सामाजिक कार्यो में नर नारायण सेवा में हमेशा अग्रणी रहने के साथ गौ सेवा के कार्यो में भी आगे रहे।वे शिव भक्त सेवा मंडल के सरंक्षक के साथ विभिन्न सगठनों में काम किया।

Subscribe to my channel


