बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने विशनाराम मेघवाल के परिवार को विधायक कोष से 12.5 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बाडमेर, 24 दिसंबर: विधायक डॉ. अरुण जी चौधरी ने आज विधायक कोष से 12.5 लाख रुपये के अनुदान की स्वीकृति पत्र विशनाराम मेघवाल के परिवार को सौंपा। यह राशि उनके मकान के निर्माण हेतु प्रदान की गई है। यह पत्र असाडा मेघवाल समाज के बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में सौंपा गया।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्वर्गीय विशनाराम मेघवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में भगवानसिंह जी टापरा, मदनलाल जी चोपड़ा, हितेश पटेल, नारायण जी चौधरी, देवाराम जी चौधरी, प्रवीण जी जैन, गणपत सिंह जी महेचा, हुकमाराम जी राठौर और केवलचन्द मेघवाल सहित कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।

स्वर्गीय विशनाराम मेघवाल के योगदान को याद करते हुए सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button