धामी सरकार में हर ओर बह रही विकास की गंगाः विकास शर्मा
Ganga of development is flowing everywhere in Dhami government: Vikas Sharma


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 16 केसरी विहार/बाटा कॉलोनी में नुक्कड़ सभा कर वार्ड के लोगों की समस्याओं को सुना एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने वार्डवासियों से आगामी निकाय चुनाव में मेयर और पार्षद पद पर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की।
इस अवसर पर विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा चारों ओर बह रही है। रूद्रपुर नगर निगम की कमान भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और नगर निगम में भी भाजपा का मेयर बनने से विकास की रफ्तार और तेज होगी। कहा कि भाजपा सरकार ने नगर निगम के पिछले कार्यकाल में रूद्रपुर को कई सौगात दी थी। नजूल भूमि पर गरीब जनता को निःशुल्क मालिकाना हक की सौगात मिलने के साथ ही वेंडिंग जोन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जिसमें सैकड़ों ठेली फड व्यवसायियों और उजाड़े गये दुकानदारों को पुनर्वासित किया जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर जरूरतमंद का दर्द समझती है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि निकाय चुनाव में धामी सरकार की नीतियो को लेकर जनता के बीच जायें। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में जीत पार्टी का लक्ष्य है, इसे पूरा करने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जायें। उन्होंने 50 वर्ग मीटर तक नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलवाने के लिए नगर प्रशासन द्वारा लगाये गये निःशुल्क शिविर की जानकारी भी दी और कार्यकर्ताओं से इसका लाभ पात्र लोगों को दिलाने का आहवान किया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,सत्यम मिश्रा,अखिलेश झा, हरीश जोशी , शिवेश शर्मा,दीपक पांडे,एस एम बोरा, अर्जुन ,इंदिरा अधिकारी,रोहित, रवि आनंद बिष्ट,गोपाल यादव,नरेश कमल, भोले शंकर, मुकुल आदि लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


