अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

चोरी की वारदात का खुलासा आरोपीगण गिरफ्तार

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

पुलिस थाना हदां

पुलिस थाना हदां की प्रभावी कार्यवाही ।

रात्रि के समय घर में घुसकर सोने चांदी के आभुषण व रुपये चोरी कर ले जाने वाले अज्ञात मुल्जिमो को आसुचना व वैज्ञानिक तरीके से ट्रेस कर दस्तयाब किया जाकर गिरफ्तार किया गया।

मुल्जिमो से 100 प्रतिशत चोरी किया हुया माल बरामद किया गया।

मुल्जिमो को माननीय न्यायालय मे पेश कर पीसी पर लिया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।

घटना:- दिनांक 16.12.2024 को परिवादी ने लिखित रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 15.12.2024 को वक्त रात्रि के समय मेरे घर से अज्ञात मुल्जिमो ने सोने चांदी के आभुषण व 155000 रुपये नगदी चोरी कर ले गये।

टीम व कार्यवाहीः- महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर श्री ओमप्रकाश IPS तथा। श्री कावेन्द्र सिह सागर IPS पुलिस अधीक्षक बीकानेर तथा श्री कैलाश सिह सांधु RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण के निर्देशन में तथा श्री संग्राम सिंह RPS वृताधिकारी वृत कोलायत के सुपर विजन श्री ओमप्रकाश उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना हदां जिला बीकानेर ने उक्त घटना के संबंध में थाना हाजा पर मु.न. 96/24 धारा 303(2), 331(4) बीएनएस मे अज्ञात मुल्जिमो के खिलाफ दर्ज किया गया था। जिसका अनुसंधान श्री रामस्वरुप सउनि. द्वारा किया जा रहा है। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना हाजा पर टीमो का गठन किया गया। टीमो द्वारा आसुचना संकलन की गयी व पुर्व से चोरी के मुल्जिमो से पुछताछ की गयी व वैज्ञानिक तरीके से गहनता से अनुसंधान किया जाकर मुल्जिमो का पत्ता लगाया गया। मुल्जिमो से 100 प्रतिशत चोरी किया हुया माल प्राप्त किया गया। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार मुल्जिम का नाम पता- मुल्जिम सुमेर पुत्र रामसुखराम जाति कुम्हार उम्र 27 साल निवासी दासौडी पीएस हदां जिला बीकानेर, हरिराम पुत्र अपराराम जाति मेघवाल उम्र 21 साल निवासी दासौडी पीएस हदां जिला बीकानेर

टीमः श्री ओमप्रकाश उनि थानाधिकारी, श्री रामस्वरुप सउनि, श्री प्रकाशचन्द हैड कानि. 245, श्री राणाराम कानि 931, श्री निर्मल कानि 896, श्री कर्मसिंह कानि. 2048 पुलिस थाना हदां जिला बीकानेर।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button