जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
संयम पथ की ओर अग्रसर मुमुक्षु यशभाई छाजेड़ का जोधपुर में बहुमान वरघोड़ा निकला दीक्षा के लिए 21 अप्रैल 2025 को डीसा जाएंगे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 17 दिसम्बर 024 *संयम पथ की ओर अग्रसर मुमुक्षु यशभाई छाजेड़ का बहुमान वरघोड़ा निकला।* *मुमुक्षु यशभाई डीसा में दीक्षा लेगें।* *जोधपुर तपागच्छ संघ सहित कई श्रावक श्राविकाओं ने अनुमोदना अभिनन्दन किया।* *यशभाई ने संयम दिवस पर आने का दिया भाव भरा न्यौता।* संसारी मोह माया छोड संयम पथ की ओर अग्रसर मुमुक्षु यशभाई गणेशमल छाजेड़ गुजरात डीसा में जैन भागवती दीक्षा लेगे दीक्षा लेने के पूर्व जोधपुर आगमन पर तपागच्छ संघ के श्रावक भरत भाई के चाचा के पुत्र के संयम अनुमोदनार्थ मुमुक्षु यशभाई का वरघोड़ा निकाला गया। तपागच्छ संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया दीक्षादानेश्वरी जैनाचार्य गुणरत्नसूरीश्वर महाराज के शिष्य आचार्य जिनेशरत्नसूरीश्वर म.सा. के शिष्य .मुनि हेमरत्नविजय म.सा. के पास संयम जीवन (दीक्षा) ग्रहण करने जा रहे मुमुक्षु यशभाई गणेशमल छाजेड़ के जोधपुर शहर आगमन पर श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ की ओर से अभिनन्दन कर रत्नप्रभ धर्म क्रियाभवन से प्रातः 8:30 बजे वैरागी का ढौल ठमाको के साथ वरघोड़ा मोती चौक स्थित श्रावक भरत भाई छाजेड़, के निवास स्थान पहुंचने पर कंकु के पगले, भव्य स्वागत साधर्मिक भक्ति कई श्रावक श्राविकाओं द्धारा दीक्षा अनुमोदना अभिनन्दन किया गया व परमात्मा भक्ति की गई।इस अवसर पर मुमुक्षु यशभाई छाजेड़ ने कहा यह स्वागत बहुमान मेरा नहीं मेरे चारित्र लेने के उपलक्ष में हो रहा है उन्होंने भी संयम दिवस पर सभी को आने का भाव भरा न्यौता दिया।विनायकिया ने बताया डीसा में जाये जन्मे 12 वीं तक पढाई कर सत्ताई वर्षीय मुमुक्षु यशभाई छाजेड दीक्षादानेश्वरी जैनाचार्य गुणरत्नसूरीश्वर महाराज के शिष्य आचार्य जिनेशरत्नसूरीश्वर म.सा. के शिष्य .मुनि हेमरत्नविजय म.सा. के पास 21 अप्रैल 2025 को गुजरात डीसा में संयम जीवन (दीक्षा) ग्रहण करने जा रहे हैं उनसे पहले उनकी चार बहनों ने भी दीक्षा लेकर आत्म कल्याण के साथ साथ जिन शासन का नाम रोशन कर रही है। संघ सचिव उम्मेदराज रांका व विनायकिया ने बताया क्रिया भवन में 18 को श्रावक अशोकराज सिंघवी परिवार द्धारा की गई तप तपस्या निमित्ते महापूजन, साधर्मिक भक्ति सांय प्रभु भक्ति सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे।

Subscribe to my channel


