बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
मुख्यमंत्री शर्मा के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा सेवा के कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन व भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु द्वारा दो दिवसीय सेवा कार्यों की रचना की गई थी जिसमें कल 15 दिसम्बर को नाहटा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर व कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था व आज सनातन गौ शाला चैनपुरा में हरे चारे की गाड़ी भेजी गई व वन्दे भारत पार्क में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।
जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने इस सेवा में सहयोग करने वाली संस्था कृष्णा सेवा संस्थान का आभार जताया व रक्तदान शिविर के सहयोगी कृष्णा रक्तदान सेवा समिति प्रभारी मांगीलाल खत्री,व कृष्णा सुन्दर कांड समिति के अध्यक्ष ईश्वर दास, गणपत अवस्थी को माला पहनाकर सम्मानित किया।
जिला अध्यक्ष राजगुरु ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक साधारण कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री बने है इसलिए आमजनता का दर्द और जरूरत को समझते है इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अनेको जनकल्याण कारी योजनाओं का प्रारम्भ किया है चुनावी घोषणाओं का लगभग कार्य पूरा करके जनता को राहत मिली है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में एक वर्ष का स्वर्णिम कार्यकाल पूरा हुआ है मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सेवा के कार्य रखे गए है सेवा ही संकल्प है के उद्देश्य भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व सभापति पारस भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान,जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा,गोविन्द सिंह कालूड़ी, सुखदेव जीनगर,सुरेश जैन,खेताराम प्रजापत,वासुदेव सिंघल,बाबूलाल भंसाली,गौतम चौपड़ा,धर्मेश चौपड़ा,जवेरीलाल मेहता,कपिल दवे,कमलेश सोनी, आनंद दवे,अशोक सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


